Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अब डिजिटल सेवाएं और भी पारदर्शी और सुलभ होंगी। DC दिनेश कुमार यादव ने मंगलवार को जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालकों के साथ वर्चुअल बैठक की और जनता को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए ताकि गांवों तक तकनीक की रोशनी सही मायनों में पहुंचे।
पंचायत स्तर पर ही मिलेगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
अब नागरिकों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। यह सेवा सीधे पंचायत और CSC स्तर पर ही शुरू होगी।
पारदर्शिता के लिए रेट लिस्ट और सेवा सूची अनिवार्य
हर प्रज्ञा केंद्र में किस सेवा के लिए कितनी फीस है, इसकी रेट लिस्ट अब 15 अगस्त तक अनिवार्य रूप से लगानी होगी। साथ ही, प्रमुख सेवाओं की एक रूट मैप के रूप में सूची भी प्रदर्शित की जाएगी।
फिक्स टाइमिंग, बेहतर व्यवहार
प्रत्येक केंद्र अब सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक (रविवार और छुट्टियों को छोड़कर) खुलेगा। DC ने स्पष्ट किया कि तय दर से ज़्यादा वसूली पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। स्वच्छता, शिष्टाचार और पेशेवर रवैये पर भी खास ज़ोर दिया गया।
शिकायत? तो अब सीधे नोडल अफसर को कॉल करें
अगर किसी सेवा में परेशानी हो, तो नागरिक सीधे मनीष कुमार (मो. 7217724394) या कौशल किशोर (मो. 7217724435) से संपर्क कर सकते हैं। ये दोनों अधिकारी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए नियुक्त किए गए हैं।
CSC संचालन में अनुशासन जरूरी
DC ने साफ कहा कि जो भी CSC तय मानकों का पालन नहीं करेगा, उसकी आईडी रद्द कर दी जायेगी। पंचायत भवन में चल रहे प्रज्ञा केंद्रों को विशेष रूप से भू-तल पर संचालित करने का निर्देश दिया गया है, जिससे बुजुर्गों और दिव्यांगों को कोई परेशानी न हो।
इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, पंचायती राज पदाधिकारी, जनसंपर्क पदाधिकारी समेत जिले के सभी अनुमंडल, प्रखंड और अंचल अधिकारी, CSC संचालक वर्चुअली शामिल हुये। गढ़वा प्रशासन का मकसद साफ है हर नागरिक को डिजिटल सुविधा, पारदर्शिता के साथ और उसके दरवाजे तक।
इसे भी पढ़े : राहुल गांधी का बड़ा फैसला, इन 22 बच्चों को लेंगे ‘गोद’
इसे भी पढ़े : 23 IAS अधिकारियों के तबादले, 10 जिलों के DM बदले
इसे भी पढ़े : देवघर हा’दसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान
इसे भी पढ़े : राजधानी में मिला युवक का श’व, ह’त्या या हा’दसा? जांच में जुटी पुलिस












