spot_img
spot_img

देवघर हा’दसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Deoghar : देवघर के मोहनपुर प्रखंड स्थित जमुनिया के पास मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। कांवरियों से भरी एक बस की सिलेंडर लदे एक ट्रक से भयानक टक्कर हो गई, जिसमें चालक समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना पर दुख जताते हुये राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख रुपये और घायलों को मंदिर प्रबंधन कल्याण कोष से 20-20 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

घायलों का मुफ्त इलाज और सुविधा का भरोसा

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सभी घायलों का मुफ्त इलाज कराया जा रहा है। जांच, दवाइयां और अस्पताल की सभी सुविधाएं सरकार वहन कर रही है। साथ ही घायलों को सुरक्षित घर पहुंचाने की जिम्मेदारी भी जिला प्रशासन को सौंपी गई है।

जांच के आदेश, लापरवाही पर कार्रवाई तय

देवघर के DC नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि हादसे की जांच के लिए एक समिति बनाई जायेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधितों पर सख्त कार्रवाई होगी। मेला क्षेत्र में चलने वाली सभी बसों और चालकों की जांच कराई जायेगी ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...