Ranchi : न्यूक्लियस मॉल के मालिक रसूखदार विष्णु अग्रवाल को ED ने विशेष अदालत में पेश किया। इस दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम था। पेशी के बाद विष्णु अग्रवाल को न्यायिक हिरासत में रांची सेंट्रल जेल भेज दिया गया। पेशी के दरम्यान ED ने कोर्ट से सात दिनों की रिमांड मांगी। रिमांड अवधी पर कल यानी बुधवार को सुनवाई होगी। राजधानी रांची में हाई प्रोफाइल जमीन घोटाले में नाम उछलने और कई अहम दस्तावेज, साक्ष्य और सबूत मिलने के बाद ED ने कल विष्णु अग्रवाल को अपनी कस्टडी में ले लिया था। देर रात तक पूछताछ जारी थी।
रसूखदार विष्णु अग्रवाल का जलजला इस कदर है कि वह अपने दम पर अफसरों से मन मुताबिक काम करवा लेते थे। रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन और रसूखदार प्रेम प्रकाश के साथ तल्लुकात रहने के साक्ष्य ED ने जुटा लिए हैं। रांची में जहां तहां कई एकड़ जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर गोलमाल किया गया। यहां तक सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन भी फर्जी तरीके से हासिल कर ली गई। चैशायर होम और नामकुम के कई एकड़ जमीन को लेकर भी Vishnu Agrawal के कई किस्से सामने आये। झारखंड के बड़े कारोबारी विष्णु अग्रवाल का नेटवर्क इतना तगड़ा था कि उन्हें छूने की हिमाकत पहले कभी नहीं दिखाई पड़ी। विष्णु अग्रवाल के साथ काम करने वाले लोगों के पसीने छूटने शुरू हो गये हैं। उनकी नींद हराम हो गयी है।
इसे भी पढ़ें : दूध पहुंचाने वाला कर गया बड़का कांड… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : Twitter के हेडक्वाटर से हटा “X” लोगो… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : चंद्रयान-3 ने पृथ्वी की सतह छोड़ी, 5 अगस्त का दिन अहम… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 की मौ*त, PM-CM ने जताया शोक
इसे भी पढ़ें : पुणे में पीएम मोदी को मिला बड़ा सम्मान, देखें…
इसे भी पढ़ें : रांची में बनेगा झारखंड का सबसे खूबसूरत चौक… जानें कहा












