Kohramlive Desk : जानी-मानी लैपटॉप निर्माता कंपनी Infinix ने भारत इंडियन मार्केट में अपने नए लैपटॉप- InfinixInbook X1 Neo को लॉन्च किया है। यह नया लैपटॉप कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह लैपटॉप 8जीबी की LPDDR4x रैम और 256जीबी के SSD स्टोरेज से लैस है। ऐल्युमिनियम अलॉय मेटल फीनिश और 14 इंच के डिस्प्ले वाले इनफीनिक्स के इस लेटेस्ट लैपटॉप की कीमत 24,990 रुपये है। इसकी सेल 21 जुलाई दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
इनफीनिक्स इनबुक X1 नियो के फीचर और स्पेसिफिकेशन
लैपटॉप में 1080×1920 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 14 इंच का फुल एचडी+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 300 निट्स की है। लैपटॉप 8जीबी की LPDDR4x रैम और 256जीबी के SSD स्टोरेज के साथ आता है। यह लैपटॉप इंटीग्रेटेड इंटेल UHD ग्राफिक्स के साथ आता है और प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इसमें क्वॉड-कोर Celeron N5100 दे रही है।
कनेक्टिविटी के लिए दो यूएसबी 3.0 पोर्ट
इनफीनिक्स का यह लैपटॉप विंडोज 11 होम ओएस पर काम करता है। बैटरी की बात करें तो इसमें आपको 50Wh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 45W AC अडैप्टर की मदद से फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। दावा किया जा रहा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज पर 11 घंटे तक चल जाती है।1.24KG के वजन वाले इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए दो यूएसबी 3.0 पोर्ट, दो यूएसबी टाइप-C पोर्ट और एक HDMI 1.4 पोर्ट दिया गया है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई के साथ ब्लूटूथ 5.1 ऑफर किया जा रहा है। कंपनी का यह नया लैपटॉप HD वेबकैम से लैस है। इसके अलावा इसमें आपको दो माइक्रोफोन्स के साथ डीटीएस ऑडियो भी मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में 13 लोगों की गई जान
इसे भी पढ़ें : विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार Margaret Alva होंगी
इसे भी पढ़ें : वनडे कप्तान Tamim Iqbal ने T20 अंतरराष्ट्रीय से लिया संन्यास
इसे भी पढ़ें : फौजी ने पहले साथियों को भूना, फिर खुद का उड़ा लिया भेजा… देखें
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, बोले- यूपी में कानून व्यवस्था सुधरी है और कनेक्टिटिविटी भी
इसे भी पढ़ें : गंगा किनारे बेतहाशा रो रहे वत्सल की बहन और आर्यन का भाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 28 जुलाई को Zenfone 9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगी Asus, जानिए फीचर्स














