spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बड़ा हादसा : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में 13 लोगों की गई जान

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : यात्रियों से भरी बस पुल तोड़कर नर्मदा नदी में गिर गई। हादसा सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे हुआ। बस में कुल 13 यात्री सवार थे। इस हादसे में सभी 13 यात्रियों की जान चली गई। सभी मृतकों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं। वहीं बस को क्रेन की मदद से निकाला गया। आसपास के लोगों का कहना है कि यह हादसा रॉन्ग साइड से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के दरम्यान हुआ। बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। हृदयविदारक यह हादसा मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट के पुराने पुल पर हुआ है।

जानकारी के अनुसार इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस का बैलेंस खलघाट संजय सेतु पुल पर बिगड़ गया और बस 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। मौके पर धामनोद पुलिस एवं खलटाका पुलिस मोर्चा संभाला और तेजी से बचाव कार्य किया। गोताखोरों की मदद से नदी से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया लेकिन किसी भी यात्री को जिंदा नहीं बचाया जा सका। NDRF की टीम भी राहत बचाव के लिए मौके पर मौजूद है। इंदौर कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने धार और खरगोन के कलेक्टर्स को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए थे, प्रशासन ने घटनास्थल पर मोर्चा संभाला है। फिलहाल राहत कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खलघाट में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए, प्रशासन को शीघ्र राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए थे। बस को क्रेन की मदद से निकाला गया, तेजी से बचाव कार्य करते हुए सभी यात्रियों के शव नदी से बरामद किए गए।

महाराष्ट्र परिवहन की है बस

नदी में गिरने वाली बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की है, जिसे एसटी भी कहा जाता है। बस सुबह 7:30 बजे इंदौर से चली थी। खलघाट में हादसे से पहले बस ने 10 मिनट का ब्रेक लिया था, जिसके बाद खलघाट से बस निकली और सुबह पौने 10 बजे नर्मदा में गिरी गई।

इसे भी पढ़ें : आजादी के 75वें वर्षगांठ को अनोखे ढंग से मनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बना रही कार्य योजना

इसे भी पढ़ें : पलक झपकते ही पंचखेरो डैम में समा गये आठ लोग, फिर क्या हुआ देखें…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...