spot_img
spot_img
spot_img

भारत की सबसे लंबी इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बस लॉन्च… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : Volvo Group (वोल्वो समूह) और Eicher Motors (आयशर मोटर्स) के जॉइन्ट वेंचर VE Commercial Vehicles (वीई कमर्शियल व्हीकल्स) (वीईसीवी) की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में आयशर और वोल्वो ब्रांडों की इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बस लॉन्‍च की। मोबिलिटी सॉल्युशन की पूरी रेंज लॉन्‍च की गई।

विस्तारित ईवी और प्राकृतिक गैस पोर्टफोलियो

कंपनी का कहना है कि सस्टेनेबल, एफीशिएंट और किफायती लॉजिस्टिक्स के लिए सरकार के विजन के अनुरूप काम करते हुए वोल्वो और आयशर एप्लीकेशन-स्पेसिफिक अल्टरनेट फ्यूल्स और स्मार्ट सपोर्ट सॉल्युशन के जरिए भारतीय लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को तेजी से आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वीईसीवी के स्मार्ट सस्टेनेबिलिटी के विजन के तहत कंपनी ने अपने विस्तारित ईवी और प्राकृतिक गैस पोर्टफोलियो को पेश किया। ब्रांड ने बुधवार को भारत के सबसे लंबे 13.5 मीटर Electric Intercity Coach (इलेक्ट्रिक इंटरसिटी कोच) और Eicher Pro 2049 electric 4.9 T GVW Truck (आयशर प्रो 2049 इलेक्ट्रिक 4.9 टी जीवीडब्ल्यू ट्रक) को भी लांच किया। आयशर के सफल ईवी प्लेटफॉर्म पर बनाए गए आयशर प्रो 2049 इलेक्ट्रिक 4.9T GVW ट्रक को खासतौर पर दूर-दराज के इलाकों तक किफायती और स्वच्छ परिवहन के लिए विकसित किया गया है।

आयशर प्रो 8055 एलएनजी/सीएनजी ट्रक भी प्रजेंट

ऑटो एक्सपो में Eicher Pro 8055 LNG/CNG Truck (आयशर प्रो 8055 एलएनजी/सीएनजी ट्रक) भी प्रदर्शित किया गया है। इसे विशेष रूप से लंबी दूरी के लिए इस्तेमाल करने के लिए स्वच्छ परिवहन की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। एलएनजी पर लंबी दूरी का सफर तय करते हुए आयशर प्रो 8055 सिर्फ एक स्विच की मदद से सीएनजी ईंधन का इस्तेमाल करने में सक्षम है। वोल्वो एलएनजी सॉल्युशन अद्वितीय डीजल-साइकिल टेक्नोलॉजी पर आधारित है जो पेट्रोल या ओटो-साइकिल टेक्नोलॉजी की तुलना में ईंधन की बचत को 15-20 प्रतिशत बढ़ाता है।  वॉल्वो ने अत्याधुनिक 15m Volvo 9600 luxury coach (15 मीटर वॉल्वो 9600 लग्जरी कोच) पेश किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पसंद किए जाने वाले वोल्वो 9600 प्लेटफॉर्म पर बने कोच एक विशेष यात्रा अनुभव के लिए फर्स्ट क्लास लग्जरी सीटिंग प्रदान करता है।

100 प्रतिशत कनेक्टेड ईकोसिस्टम का सपोर्ट

मौके पर वीईसीवी के एमडी और सीईओ विनोद अग्रवाल ने कहा, “सफल वोल्वो ग्रुप और आयशर मोटर्स जेवी के रूप में, वीईसीवी भारत में आधुनिक बीएस VI तकनीक बनाने और पेश करने वाला पहला था। आयशर और वोल्वो ट्रकों और बसों को हमारे 100 प्रतिशत कनेक्टेड ईकोसिस्टम का सपोर्ट है जो हमारे ग्राहकों के लिए उत्पादकता और अपटाइम के हमारे वादे को पूरा करने में मदद करता है। सीवी इंडस्ट्री का विद्युतीकरण (इलेक्ट्रिफिकेशन) पहले ही बसों के साथ शुरू हो चुका है, और हम मानते हैं कि एलएनजी, इथेनॉल और हाइड्रोजन सहित वैकल्पिक ईंधन ( अल्टरनेटिव फ्यूल्स) की एक रेंज सीवी उद्योग के डीकार्बोनाइजेशन का नेतृत्व करने के लिए जरुरी है। स्मार्ट सस्टेनेबिलिटी के बैनर तले, VECVis इस अवसर का लाभ उठाने और भारतीय सीवी उद्योग में एक परिवर्तनकारी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।”

इसे भी पढ़ें :गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में बाबानगरी के होंगे दर्शन… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :Railway Facility : जनरल टिकट लेकर करें स्लीपर में सफर, जानिए क्‍यों

इसे भी पढ़ें :बिंकटेश बाबू के घर आये एक साथ राम, लक्ष्मण और भरत, देखें कैसे….

इसे भी पढ़ें :अब बजट को लेकर अपना सुझाव झारखंड सरकार को भेज सकेंगे… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :Jharkhand Cabinet @10.1.2023 : जानिए किन-किन एजेंडो पर लगी मुहर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...