spot_img
spot_img
spot_img

इस महिला क्रिकेटर ने महज 9 साल में अंडर 15 टीम में बनाई थी जगह

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : भारतीय महिला टीम की दिग्गज महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना आज अपना 25 वां जन्म दिन मना रही हैं। स्मृति मंधाना भारतीय महिला टीम की प्रमुख खिलाड़ी में से एक हैं। इन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर पूरे विश्व में अपना लोहा मनवाया है। स्मृति के नाम राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई रिकार्ड्स भी दर्ज हैं। स्मृति ने कड़ी मेहनत करके इस मुकाम को हासिल किया है।

READ MORE: मारने से पहले सपना का हुआ था गैंगरेप…

पिता और भाई से मिली थी  क्रिकेट खेलने की प्रेरणा

स्मृति का जन्म 18 जुलाई 1996 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। इनका पूरा नाम स्मृति श्रीनिवास मंधाना है। स्मृति को क्रिकेट खेलने की प्रेरणा अपने पिता और भाई से मिली। इनके पिता और भाई जिला स्तरीय क्रिकेट खेल चुके हैं। स्मृति शुरू से ही क्रिकेट में रुचि रखती हैं। उन्होंने महज 9 वर्ष की छोटी सी उम्र में महाराष्ट्र की अंडर 15 क्रिकेट टीम में अपनी जगह बना ली थी। तब से लेकर आज तक स्मृति ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।मात्र 11 वर्ष की उम्र में महाराष्ट्र की अंडर 19 टीम के लिए इनका चयन किया गया था।

READ MORE: इमली बढ़ाए इम्‍युनिटी, मोटापा घटाए, और भी हैं कई फायदे

बांग्लादेश के खिलाफ की थी करियर की शुरुवात

स्मृति ने अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज 10 जुलाई 2013 को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में किया। इसके बाद 5 अप्रैल 2013 में बांग्लादेश के विरुद्ध t20 मैच में पदार्पण किया। इन्होंने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 13 अगस्त 2014 में किया था।

READ MORE: प्याज और चावल का हेयर टॉनिक झड़ते बालों के लिए फायदेमंद

2018 में मिला था बेस्ट महिला क्रिकेटर का अवॉर्ड 

स्मृति ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 3 टेस्ट मैच में 167 रन, 59 वनडे मैच में 2253 रन और 81 t20 मैच में 1901 रन बनाए हैं। जिसमें टेस्ट में 2 अर्धशतक , t20 में 13 अर्धशतक और वनडे में 18 अर्धशतक व 4 शतक शामिल हैं।
स्मृति 2016 आईसीसी महिला टीम में चुनी जाने वाली इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी थीं। वर्ष 2018 में इन्हे बेस्ट महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला था।

READ MORE: सावधान ! डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक  है कोरोना का यह वैरिएंट…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, 11 गेंद 50 रन और इतिहास ध्वस्त…

Kohramlive : श्रीलंका के दांबुला में रविवार को भारत...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...