JAMMU : जम्मू-कश्मीर में भारतीय जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने श्रीनगर में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, श्रीनगर के बाहरी इलाके हरवन में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक खूंखार आतंकवादी को मार गिराया गया। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने एक ट्वीट में मारे गए आतंकवादी की पहचान सलीम पर्रे के रूप में की, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। वहीं दूसरे मारे गये आतंकी की पहचान पाकिस्तान के हाफिज उर्फ हमजा के रूप में की गई। कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि हाफिज ने बांदीपोरा में 2 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इसके अलावा वह अन्य कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा है।
जारी है सर्च अभियान
हरवन के बाद श्रीनगर के गौसा में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से गोला-बारूद बरामद किया गया है। सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।
Second #terrorist killed in #Srinagar #Encounter identified as Hafiz @ Hamza of #Pakistan. He was involved in killing of 2 policemen in #Bandipora & after this #terror incident, he shifted to Harwan area of #Srinagar: IGP Kashmir@JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) January 3, 2022
#SrinagarEncounterUpdate: Only 1 #terrorist neutralized. Terrorist Salim Parray of proscribed #terror outfit LeT Salim Parray neutralized. #Operation going on. Further details shall follow. IGP Kashmir@JmuKmrPolice https://t.co/MGKwkrXf16
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) January 3, 2022
Read More : झारखंड में पाबंदियों की Guidelines जारी, पढ़ें पूरी लिस्ट
Read More :झारखंड में पाबंदियों की Guidelines जारी, पढ़ें पूरी लिस्ट
Read More :पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, उनकी पत्नी, बेटी-बहू समेत 18 संक्रमित
Read More :सुजीत सिन्हा गिरोह का अपराधी धर्मेंद्र चौधरी गिरफ्तार
Read More :टैंकर और पिकअप में जोरदार टक्कर, एक ने मौके पर तोड़ा दम
Read More : IIT के 31 छात्र पाए गए Corona Positive, किए गए आयसोलेट
Read More : ‘क’ से FILM बनाने वाली एकता कपूर ‘को’रोना पॉजिटिव
Read More : उर्फी जावेद को ऐसी जगह Love Bite मिला की…देख उड़ जाएंगे होश, लिखा…
Read More : नोरा फतेही हुईं कोरोना पॉजिटिव, बोलीं- कई दिनों से…
Read More : रणवीर सिंह ने 12 साल में खो दी थी Virginity, शॉकिंग हैं Sunny Leone-Alia के ये खुलासे…
Read More : एयरपोर्ट पर ही इस स्टार कपल ने किया ऐसा कि, लोग देने लगे…















