spot_img
spot_img

झारखंड में पाबंदियों की Guidelines जारी, पढ़ें पूरी लिस्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर स्कूल-कालेज बंद कर दिये गये हैं। साथ ही कई पाबंदियां भी लगाई गई हैं। पाबंदियों के दौरान लागू होने वाली Guidelines सरकार ने जारी कर दी है। देखें Guidelines की पूरी लिस्ट…

आपदा प्रबंधन की बैठक में लिये गये निर्णय 

1. सभी पार्क, स्विमिंग पूल, जिम, चिड़ियाघर, पर्यटन स्थल, खेल स्टेडियम 15 जनवरी 2022 तक पूर्णत: बंद रहेंगे।

2. स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट 15 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे परंतु इन संस्थानों में 50% क्षमता के साथ प्रशासनिक कार्य होंगे।

3. आगामी 15 जनवरी 2022 तक सिनेमाहॉल, रेस्टोरेंट, बार एवं शॉपिंग मॉल 50% क्षमता के साथ खुलेंगे।

4. रेस्टोरेंट, बार एवं दवा दुकानें अपने नॉर्मल समय पर बंद होंगे बाकी सभी दुकाने रात्रि 8 बजे तक ही खुली रहेंगी।

5. आउटडोर आयोजन में अधिकतम एक सौ लोग शामिल हो सकेंगे।

6. इनडोर आयोजनों में कुल क्षमता का 50% या 100 दोनों में से जो कम हो, क्षमता के साथ आयोजन हो सकेंगे।

7. सरकारी एवं निजी संस्थानों के कार्यालय 50% क्षमता के साथ खुले रहेंगे। बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर प्रतिबंध रहेगा।

बढ़ते संक्रमण को देखते हुये सीएम हेमंत सोरेन की अध्‍यक्षता में आपदा प्रबंंधन प्राधिकार की बैठक की गई। बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता भी शामिल हुये। बैठक में स्‍कूल-कॉलेज, पार्क, जिम, स्विमिंग पुल, जू और सभी शिक्षण संस्‍थानों को अगले आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बाजार रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। दवाई, रेस्‍टोरेंट और बार पर कोई पाबंदी नहीं लगी है। सरकारी कार्यालय में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम होगा। वहीं बायोमैट्रिक अटेंडेंश की व्‍यवस्‍था अभी बंद कर दी गई है।

बैठक के बाद स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने उक्‍त जानकारी दी। बन्‍ना गुप्‍ता ने कहा कि दूध का जला मट्ठा भी फूंक-फूंक कर पीता है, इसलिए हमें सतर्क रहने की जरूरत है। लोग Corona प्रोटोकॉल का पालन करें और जरूरत पर ही घर से बाहर निकलें। वहीं सरकार ने नाइट कर्फ्यू पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।

यहां याद दिला दें कि बढ़ते संक्रमण को लेकर हेल्थ सेक्रेटरी ने डिजास्टर मैनेजमेंट सेक्रेटरी को पत्र लिखकर कुछ सुझाव दिया था। पत्र में लिखा था कि पार्क, जिम, धार्मिक स्थल, स्वीमिंग पुल को 15 जनवरी तक बंद कर दिया जाये तो स्थिति नियंत्रित हो सकती है। इसके अलावा रेस्टोरेंट में बैठकर खाने पर भी रोक लगाने का सुझाव दिया था।

Read More : ‘क’ से FILM बनाने वाली एकता कपूर ‘को’रोना पॉजिटिव

Read More : उर्फी जावेद को ऐसी जगह Love Bite मिला की…देख उड़ जाएंगे होश, लिखा…

Read More : नोरा फतेही हुईं कोरोना पॉजिटिव, बोलीं- कई दिनों से…

Read More : रणवीर सिंह ने 12 साल में खो दी थी Virginity, शॉकिंग हैं Sunny Leone-Alia के ये खुलासे…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM का बड़ा फैसला, भरत तिवारी ए’नकाउंटर की होगी न्यायिक जांच…

Bihar : भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी...

घर से निकलने से पहले क्यों खिलाई जाती दही-शक्कर, रोचक वजह… जानें

Kohramlive : भारत में जब कोई व्यक्ति परीक्षा देने,...

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...