kohramlive desk: T-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने शुरुआती दोनों मैच हार गई। इसी के बाद से ही आईपीएल पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। चर्चा हो रही है कि टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ी वर्ल्ड कप से पहले IPL खेल रहे थे, ऐसे में लगातार क्रिकेट खेलने से खिलाड़ियों के मनोबल पर फर्क पड़ता है। इस बात को लेकर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम ने बड़ा बयान दिया है। वसीम ने कहा कि भारतीय प्लेयर्स इंटरनेशनल क्रिकेट को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। एक इंटरव्यू में वसीम अकरम ने भारतीय टीम के प्रदर्शन पर कहा, ‘भारत ने अपने सीनियर खिलाड़ियों के साथ मार्च में आखिरी टी-20 सीरीज खेली थी। ये इंटरनेशनल क्रिकेट को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, उन्हें लगता है IPL काफी है।
हर खिलाड़ी रेस्ट लेना चाहता है
टीम इंडिया के बॉलर जसप्रीत बुमराह ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका जिक्र किया था कि हर खिलाड़ी रेस्ट लेना चाहता है, लेकिन हम लगातार एक बायो-बबल से दूसरे बायो बबल में प्रवेश कर रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद टीम इंडिया को एक हफ्ते का ब्रेक मिला था, लेकिन अब टीम इंडिया अगले एक हफ्ते में तीन मैच खेलेगी।
इसे भी पढ़ें :राजकीय सम्मान के साथ सुपरस्टार Puneeth Rajkumar का हुआ अंतिम संस्कार
इसे भी पढ़ें :TSPC को झटका, 13 वॉकी-टॉकी सेट के साथ दो धराये
इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया की मस्ती, ईशान-शार्दुल का फनी डांस वायरल
इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा : खाई में गिरी गाड़ी, 13 की मौत
इसे भी पढ़ें : दोस्त को मारा इतना छुरा कि कांप गई रूह, प्राइवेट पार्ट भी काटा
इसे भी पढ़ें : बाप रे… बाल कैदियों तक ऐसे पहुंचता है नशे का सामान
इसे भी पढ़ें : प्रति डिसमिल 2 लाख रुपये दो नहीं तो ठोक देंगे








