Kohramlive Desk : जंतर-मंतर रोड नंबर 7 में सरदार वल्लभ भाई पटेल ट्रस्ट पुस्तकालय के आगे बैठक कर भारतीय आंदोलन परिषद के सदस्यों ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 120 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। उनके संपूर्ण क्रांति के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए वर्तमान व्यवस्था में व्याप्त कमियों को दूर करने को संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। किसान आंदोलन के नेता व प्रवक्ता तथा वर्तमान में शोषित इंकलाब पार्टी के प्रवक्ता शैलेश कुमार गिरि ने भी बैठक में भाग लिया।


बिहार में कल–कारखाने लगाने पर दिया जोर
जयप्रकाश नारायण को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद शैलेश कुमार गिरि ने पूरे बिहार में बंद पड़े मिलों, सारण जिले के लगभग 640 एकड़ सरकारी जमीनों और दाउदपुर से जलालपुर बाजार आने के क्रम में पड़ने वाले कूमना मठ की जमीन को व्यवस्थित कर कल कारखाने लगाने की बात पर जोर दिया।


इसे भी पढ़ें : डीसी रमेश घोलप ने की बैठक, देखें क्या दिये निर्देश
इसे भी पढ़ें : धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की ऐसी थी लाइफस्टाइल
इसे भी पढ़ें : मां की गोद से छिटककर यमुना में बही मासूम…देखें
इसे भी पढ़ें : 2 साल के बेटे की मां को CISF जवान ने मारी गोली… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस








