Indian Idol 12 Winner: पवनदीप के विनर चुने जाने के बाद उत्तराखंड में जश्न, CM ने दी बधाई

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो ‘Indian Idol 12′ की ट्रॉफी उत्तराखंड के पवनदीप राजन ने जीत ली है। उन्होंने शुरुआत से ही अपनी जादुई सिंगिंग से पूरे देश का दिल जीता है। Pawandeep Rajan को ट्रॉफी के अलावा इनाम में एक लग्जरी कार और 25 लाख रुपए भी दिए गए हैं। शो के ग्रैंड फिनाले राउंड को बेहद दमदार बनाया गया है। ‘इंडियन आइडल’ के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी एपिसोड को पूरे 12 घंटों के लिए टेलीकास्ट किया गया है।  संगीत के इस महासंग्राम में 6 महारथियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, निहाल टोरो, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश और शनमुखप्रिया ने लंबा सफर तय किया है।  इस ग्रैंड फिनाले का आयोजन स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के खास मौके पर किया गया था।

सीएम ने दी बधाई 

इंडियन आइडल 12 में पवनदीप के विजेता चुने जाने के बाद से उत्तराखंड में जश्न का माहौल है। उन्हें इनाम में लग्जरी कार और 25 लाख रुपये भी मिले हैं। सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर चल पड़ा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर पवनदीप को बधाई दी है।

 जब मैंने ट्रॉफी उठाई, मेरी मां रोने लगी थीं

पवनदीप की इस सफलता से देवभूमि उत्तराखंड में सभी बेहद खुश हैं। पवनदीप के विजेता बनते ही उनके प्रशंसकों ने पटाखे भी फोड़े। हर जगह उनकी जीत का जश्न मनाया गया। इंडियन आइडल जीतने के बाद पवनदीप ने अपने फैंस को भी शुक्रिया कहा है, जिन्होंने उन्हें वोट किया। शो में अक्सर वोटिंग के मामले में पवनदीप टॉप पर रहते थे। पवनदीप ने अपने फैंस के बाद दोस्तों और इंडियन आइडल के फाइनलिस्ट को भी शुक्रिया कहा है। पवनदीप ने बताया, “मेरा परिवार बहुत खुश है। फिनाले पर मेरे कुछ दोस्त भी आए थे। वो लोग भी काफी एक्साइटेड हैं। मेरी मां रोने लगी थीं, जब मैंने ट्रॉफी उठाई।”

पवनदीप राजन ने फिनाले से पहले एक इंटरव्यू में कहा था, “मुझे दुख है कि शो खत्म हो रहा है और मुझे अपने दोस्तों को छोड़कर जाना होगा। मैं इस बात से भी खुश और उत्साहित हूं कि मैंने फिनाले में जगह बना ली है और आखिरकार वो पल आ ही गया जिसका हम सभी को बेसब्री से इंतजार था। इस बार शो में भाग लेने वाले सभी गायक प्रतिभाशाली और शानदार थे। दो दिन बाद सभी अपने-अपने घरों में होंगे। हम 10 महीने से एक साथ हैं और 15 अगस्त के बाद हमें फिर से इस तरह साथ रहने का मौका नहीं मिलेगा।”

 कई सेलेब्स हुए थे शामिल

शो के ग्रैंड फिनाले में अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया, उदित नारायण, अलका याग्निक, कुमार सानू, विशाल ददलानी, मीका सिंह, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, जय भानूशाली, द ग्रेट खली, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और जावेद अली भी कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाने के लिए शो में पहुंचे थे।

Read more:खुल गया पुरी का Jagannath Temple, इन डॉक्यूमेंट्स के साथ ही इंट्री

Read more:Horoscope 16 August 2021:6 राशि वालों के भाग्य में होगी वृद्धि

Read more:पहले भरपाई पर अड़े लोगों की हुई ठुकाई, देखें वीडियो…

Read more:स्वतंत्रता दिवस पर हिंसा के बाद शिलांग में कर्फ्यू, गृह मंत्री का इस्तीफा…

Read more:आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर लालकिले से गरजे पीएम मोदी, दिया ये संदेश

Read more:अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया बनी दुल्हन, देखें तस्वीरें

Read more:BREAKING : तालिबान के सामने अफगानिस्तान सरकार ने टेके घुटने

Read more:झंडा फहराने के दौरान गस खाकर गिर पड़े, अस्‍पताल में तोड़ा दम(Video)

Read more:जिनकी गोद में खेलती थी मासूम उन्‍हीं ने लूट ली आबरू

Read more:रांची से किडनैप नादान आंचल मिली बैंगलोर में, इतने में हुआ था सौदा…देखें वीडियो

Read more:सीएम सचिवालय में कार्यरत पदाधिकारी के मां-बाप को काट डाला

Read more:ओसामा माता वैष्णो से लिया आशीर्वाद

Read more:इस लड़की की जान खतरे में है… देखें वीडियो

Read more:लाल किले से जातीय जनगणना की घोषणा करें PM : तेजस्वी

Read more:होटल कृष्णा में लगी आग, मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां मौजूद

Read more:Turkey में बाढ़ से तबाही, अब तक 38 लोगों की मौत..

Read more:Afghanistan के राष्ट्रपति अशरफ गनी बोले- खतरे में है हमारा देश

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

लाइन होटलों में पुलिस की रेड…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण थाना क्षेत्र के लाइन होटलों...

रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...