spot_img
spot_img
spot_img

Indian Airforce में 255 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब तक करें आवेदन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : इंडियन एयरफोर्स यानी भारतीय वायु सेना की ओर से साउथ वेस्टर्न एयर कमांड में ग्रुप सी से जुड़े सिविलियन विंग में 255 पदों पर बहाली होगी। आइएएफ ने भर्ती के लिए इच्छुक उम्‍मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी पदों के अनुरूप योग्यता वाले उम्‍मीदवार 13 मार्च तक आवेदन जमा सकते है।

टोटल 255 पदों का विवरण

मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 61, क्लर्क हिंदी टाइपिस्ट के 2 एलडीसी के 11, स्टेनो ग्रेड 2 के 4, मेस स्टाफ के 47, सीएमटीडी (ओजी) के 38, हाउस कीपिंग स्टाफ (एचकेएस) के 49, लॉन्ड्रीमैन के 9, वुल्कैनाइजर के 2, कुक (ओजी) के 38, स्टोर कीपर के 3, पेंटर के 4, कुक के 3, आया / वार्ड सहायिका के 1, कारपेंटर के 3, स्टोर (सुप्रींटेंडेंट) के 3 और फायरमैन के 8 पदों पर बहाली होगी।

इसे भी पढ़ें : 400 मार्क्स का होगा JPSC प्रारंभिक Exam, जाने कैसे करेंगे Qualify

क्‍या होगी योग्यता

अलग-अलग पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्‍मीदवारों की योग्यता अलग-अलग  निर्धारित है। तत्‍संबंधी जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

क्‍या है आवेदन शुल्‍क

उक्‍त सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले किसी भी कैटेगरी के उम्‍मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्‍क नहीं देना होगा।

इसे भी पढ़ें : दीदी को लग रहे झटके पर झटके, अब इन्होंने ने भी कह दिया बाय – बाय

क्‍या है एज लिमिट

उक्‍त सभी पदों के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 25 साल निर्धारित की गई है।

किस प्रकार कब तक करें आवेदन

उम्‍मीदवार आवेदन पत्र को पूरी तरह भरकर और मांगे गए सभी प्रमाणपत्रों के साथ नोटिफिकेशन जारी होने के 30 दिनों के अंदर नोटिफिकेशन में दिए गए एयर फोर्स स्टेशन के पते पर डाक द्वारा जमा करें।

इसे भी पढ़ें : 27 जून को ही होगी UPSC पीटी परीक्षा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां,  कभी रोजी-रोटी थीं…

Kohramlive : AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में अक्सर यह...

“नशे को कहें ना” छात्रों को दिलाई गई शपथ…

Ranchi : युवाओं को नशे के जाल से बचाने और...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

NEET परीक्षा के दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन…

Ranchi : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में शामिल होने...