कोलकाता : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी को एक पर एक बड़े झटके लग रहे है। TMC के राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी ने दे दिया है इस्तीफा। त्रिवेदी ने ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे राज्य में हिंसा हो रही है और मैं कुछ नहीं कर पा रहा हूं। यहां हम लोग उस पर कुछ नहीं बात कर रहे हैं।
उन्होंले कहा कि मैं अपनी पार्टी का अभारी हूं कि उन्होंने मुझे राज्यसभा भेजा। लेकिन मैं अब घुटन महसूस करने लगा था, क्योंकि मैं अपने राज्य में हो रहीं हिंसा पर कुछ नहीं कर पा रहा था। मेरी अंतरआत्मा मुझसे बोल रही थी अगर यहां बैठने के सिवाय कुछ नहीं कर सकते तो इस्तीफा दे दो। राज्यसभा से मैं इस्तीफा दे रहा हूं, लेकिन बंगाल की जनता के लिए काम करता रहूंगा।
इसे भी पढ़ें : एसीबी के हत्थे चढ़ा घूसखोर बीडीओ, 7000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले दिनेश त्रिवेदी ने सदन की कार्यवाही के दौरान ही इस्तीफा दे दिया। यहां बता दें कि इससे पहले शुभेंदु अधिकारी और जितेन्द्र तिवारी भी दे चुके हैं TMC से इस्तीफा।
इसे भी पढ़ें : शादी के छह साल बाद पत्नी फरार, फोन कर पति को कही ऐसी बात कि…










