spot_img
spot_img
spot_img

LAC में पकड़े गए चीनी सैनिक को भारत ने चीन को लौटाया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क: लद्दाख में सीमा पर पकड़े गए चीनी सैनिक को भारत ने चीन को वापस कर दिया है। इंडियन आर्मी ने पकड़े गए चीन के फौजी को चुशुल मोलडो बॉर्डर प्‍वाइंट पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को सोमवार को दस बजे सौंप दिया।

इसे भी पढ़ें :Team India ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से छीनी जीत, तीसरा टेस्ट ड्रॉ

8 जनवरी को भारतीय सीमा में आया था सैनिक

8 जनवरी की सुबह यह सैनिक पेंगोंग झील के दक्षिण में एलएसी को पार करके भारतीय सीमा में आ गया था। वहां पर तैनात भारतीय जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। चीन के सैनिक के साथ निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई। जिन हालात में चीनी सैनिक एलएसी पार करके भारतीय सीमा में दाखिल हुआ इसकी भी जांच की गई।

इसे भी पढ़ें :बिजली के खंभे से झूलता मिला युवक का शव, Namkom में सनसनी

चीन ने लौटाने का किया था अनुरोध

चीनी सैनिक के भारतीय सीमा में घुसने पर चीन ने कहा कि उसका जवान अंधेरे में भटक कर भारतीय इलाके में चला गया था। चीन ने भारत से अपने सैनिक को लौटाने का अनुरोध किया था। इसके बाद आज भारत ने चीन के सैनिक को पीएलए से सुपुर्द कर दिया।

इसे भी पढ़ें :अधिकारियों के लिए फरमान, तय समय में काम करो वर्ना भरो जुर्माना

एक साल में दूसरा मामला

एक साल के भीतर यह दूसरा मामला है जब चीनी सैनिक भटक कर भारतीय इलाके में घुस आए और बाद में भारतीय सैनिकों ने उसे चीनी सेना को वापस कर दिया। इससे पहले, भारतीय सेना ने पिछले साल अक्टूबर महीने में पूर्वी लद्दाख के चुमार-डेमचोक इलाके में पीएलए के एक सैनिक को पकड़ा था। चीनी सैनिक वांग या लोंग भटक कर वास्तविक नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में घुस आया था। बाद में उसे चीन को सौंप दिया गया था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...