spot_img
spot_img
spot_img

घर पर नहीं था कोई, महिला ने खुद पर छिड़का केरोसिन, और…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जमशेदपुर : घर पर नहीं था कोई। सुबह 11 बजे महिला ने खुद पर छिड़का केरोसिन, और फिर चली गई जान। घटना के समय पति और सास और सभी लोग बाजार गए थे। बूढ़ी दादी भी बगान में थी। आग लगने से महिला का पूरा शरीर जल गया। घर से धुआं निकलता देख दादी ने पड़ोसियों को बुलाया।

पड़ोसी घर पहुंचे तो देखा कि महिला पूरी तरह जल गई है। फिर भी सबने पानी से आग बुझाई। अस्पताल ले जाया गया, मगर तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।

महिला का पति हिरासत में, पूछताछ जारी

यह वाकया हुआ है पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी थाने क्षेत्र के बसंती मंदिर के पास शास्त्रीनगर में। मृतका की पहचान 20 साल की सोमा राय के रूप में हुई। उसके पति का नाम सोमनाथ राय है। पुलिस ने घटना के बाद तत्काल महिला के पति सोमनाथ राय को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Team India ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से छीनी जीत, तीसरा टेस्ट ड्रॉ

शादी के सिर्फ दो साल ही हुए थे

पुलिस ने महिला के मायकेवाले को सूचना देकर मुसाबनी बुलाया है। महिला का मायके पश्चिम बंगाल के सिंदरी में बताया जाता है। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। एक बेटा भी है।

इसे भी पढ़ें : बिजली के खंभे से झूलता मिला युवक का शव, Namkom में सनसनी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...