DELHI: इंडिया में बच्चों के लिए कोरोना रोधी टीका अगले महीने तक आने की संभावना है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी है। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल की एक बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बच्चों की वैक्सीन के बारे में बताया। रिपोर्ट के मुताबिक, मंडाविया ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में कहा कि सरकार अगले महीने बच्चों का टीकाकरण शुरू कर सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले मंडाविया ने मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में भी कहा था कि भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला ने बच्चों पर टीकों का परीक्षण शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इसमें कामयाबी मिलेगी और बच्चों के लिए भी टीका उपलब्ध हो जाएगा।
Read more: एक शहर का सबकुछ हो गया गुलाबी, जानिये कारण
Read more: अब टैबलेट के रूप में मिलेगी वैक्सीन !
AIIMS डासरेकटर ने भी कहा था, सितंबर में आ जाएगी वैक्सीन
बता दें कि बीते दिनों AIIMS के डायरेक्ट रणदीप गुलेरिया ने जानकारी दी थी कि बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन सितंबर तक लांच की जा सकती है। भारत में अब तक 44 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सरकार ने इस साल के अंत तक 18 साल के ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है।
Read more: सीनियर वकील मर्डर केस : सड़क पर उतरे शहर के वकील, बोले…
Read more: राजधानी रांची में एक और जमीन कारोबारी की हत्या
Read more: पोर्नोग्राफी केस : राज कुंद्रा के पार्टनर अरविंद पर शिकंजा
Read more: मीराबाई चानू की चांदी, बनेगी एडिशनल एसपी








