Ranchi : राजधानी रांची में जमीन कारोबारी की हत्या। धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार हत्या की गई है। शव पर गहरे जख्मों के निशान मिले हैं। फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। जितने लोग उतनी बातें होने लगी। सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। घटना कांके थाना क्षेत्र के एदलहातू में घटी। मृतक की पहचान अजय मुंडा के रूप में की गई है। वह एदलहातू का ही रहने वाला है। उसका शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर नदी के पास मिला। कुछ ग्रामीण नदी की तरफ टहल रहे थे। इसी दौरान शव देखा और लोगों को इसकी सूचना दी। अजय जमीन कारोबार से जुड़ा था। कांके पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से बचती रही। वहीं कुछ लोग जमीन विवाद को हत्या की वजह मान रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : दिन के उजाले में भून डाला सीनियर वकील को, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : लौट जाओ बहिन, दिन रात यहां रौंदा जाता है देह… देखें वीडियो
यहां याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही रांची के हिनू में जमीन कारोबारी अल्ताफ को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया था। मामले में पुलिस ने 10 अपराधियों को गिरफ्तार भी किया था। सोमवार को भी जमीन विवाद में सीनियर अधिवक्ता मनोज झा की अपराधियों ने तमाड़ में गोली मारकर हत्या कर दी। जमीन विवाद में लगातार आपराधिक वारदात का अंजाम दिया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…














