Kohramlive desk : कोरोना वायरस से पूरी दुनिया परेशान है। राहत की खबर है कि कोरोना से बचाव के लिए कई वैक्सीन बाजार में उपलब्ध है। वैक्सीनेशन को लेकर लगातार लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। मगर कुछ लोग अभी भी वैक्सीन लेने से कतरा रहे हैं। इस बीच एक राहत की खबर सामने आई है। अब टैबलेट के जरिये वैक्सीन देने की तैयारी चल रही है। इसे एक बड़ा गेमचेंजर माना जा रहा है।
Read more: सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
एंडरसन और उनकी टीम को उम्मीद है कि यह नया तरीका लोगों को राहत की सांस देगा। इनहेलर के जरिए लोग वैक्सीन को एक पाउडर वर्जन में अपने घर ला सकेंगे। फर्म के सीईओ जोहन वोबोर्ग ने बताया कि ये बहुत सस्ती और आसानी से प्रयोग होने वाली तकनीक है। उन्होंने कहा, ‘आप केवल इस पर लगी एक छोटी से प्लास्टिक स्लिप को हटाइए और ये इनहेलर एक्टिवेट हो जाएगा। इसके बाद इसे मुंह से लगाइए और सांस लीजिए। ये इनहेलर वैक्सीन नाक से लेकर फेफड़ों तक अपना असर दिखाएगी। ‘
Read more: #CMHemantSoren के काफिले पर हमले के मुख्य आरोपी भैरव सिंह को मिली जमानत
इस वैक्सीन को 40 डिग्री तापमान में भी रखा जा सकता है। जबकि WHO द्वारा अप्रूव किसी भी लिक्विड फॉर्म वैक्सीन को स्टोर करके रखने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इन्हें फ्रिज तक पहुंचाने से पहले कांच के किसी मजबूत जार में -70 डिग्री सेल्सियस के तापमान में रखना पड़ता है। ऐसा न होने पर इन वैक्सीन की प्रभावशीलता कम हो जाती है।
Read more: Video देख कहेंगे- ‘ये तो जिंदगी से खिलवाड़ है’
ISR के फाउंडर और कोरोलिंका इंस्टिट्यूट में इम्यूनोलॉजी के प्रोफेसर ओला विंकिस्ट कहते हैं कि ‘कोल्ड चेन’ की मदद लिए बगैर वैक्सीन का आसान डिस्ट्रिब्यूशन बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है। एक और खास बात ये कि इसे हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स की मदद लिए बिना ही लोगों को दिया जा सकता है। ये वैक्सीन किसी टैबलेट की तरह हो सकती है।
Read more: दिनदहाड़े अधिवक्ता को गोलियों से भूना
Read more: मीराबाई चानू की चांदी, बनेगी एडिशनल एसपी








