spot_img
spot_img

अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों की कतार में खड़ा हो रहा है भारत : PM मोदी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत अब अमेरिका, ब्रिटेन और सिंगापुर जैसे दुनिया के उन देशों की कतार में खड़ा हो रहा है, जहां से ग्लोबल फाइनेंस को दिशा दी जाती है। उन्होंने इस मौके पर गुजरात की जनता के साथ ही देशवासियों को बधाई दी।

पीएम मोदी ने गांधीनगर के नजदीक स्थित गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) का दौरा किया, जहां उन्होंने ‘भारतीय अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज (आईआईबीएक्स)’ का उद्घाटन किया। यह देश का पहला अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज है। इसके अलावा मोदी एकीकृत नियामक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के मुख्यालय की आधारशिला भी रखी।

व्‍यापार और तकनीक के रूप में मजबूत पहचान

पीएम ने आगे कहा, ‘गिफ्ट सिटी व्यापार और तकनीक के केंद्र के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। मुझे ये देखकर भी अच्छा लगता है कि गिफ्ट सिटी के जरिए भारत, विश्व स्तर पर सर्विस सेक्टर में मजबूत दावेदारी के साथ आगे बढ़ रहा है।’ पीएम मोदी ने 2008 में आई वैश्विक मंदी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘2008 में विश्व आर्थिक संकट और मंदी का दौर था। भारत में नीति पक्षाघात का माहौल था। उस समय गुजरात फिनटेक के क्षेत्र में नए और बड़े कदम बढ़ा रहा था। मुझे खुशी है कि वो विचार आज इतना आगे बढ़ चुका है।

एनएसई-आईएफएससी-एसजीएक्स कनेक्ट मंच की भी शुरुआत

प्रधानमंत्री ने एनएसई आईएफएससी-एसजीएक्स कनेक्ट मंच की भी शुरुआत की। इस मंच के जरिये सिंगापुर शेयर बाजार के सदस्यों के एनएसई आईएफएससी में निफ्टी डेरिवेटिव के साथ कारोबार करने में मदद मिलेगी। इन कार्यक्रमों में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और भागवत किशनराव कराड भी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : पत्थर कारोबारी मुंगेरी यादव रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत से Miss UN Earth मेरीना तिर्की ने की मुलाकात…

इसे भी पढ़ें :पेड़ है तभी जीवन है, जल, जंगल, जमीन राज्यवासियों का वजूद : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :थाने में ही धरने पर बैठी सुचिता… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :सिर्फ एक फोन कॉल और उड़ गई पूरे परिवार की नींद… देखें

इसे भी पढ़ें :याराना हुआ लहूलुहान, देखें क्या बोले SP

इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें

इसे भी पढ़ें :CM ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, पार्थ चटर्जी को किया कैबिनेट से बाहर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...