Kohramlive : भारतीय विमेंस टीम ने टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 347 रन से हरा दिया। महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है। भारतीय विमेंस टीम ने पहली बार घरेलू मैदान पर टेस्ट में इंग्लैंड को हराया है। भारतीय महिला टीम की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में यह तीसरी जीत है। इससे पहले उसने 2006 में टॉन्टन और 2014 में वॉर्मस्ले में जीत हासिल की थी।
टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली इनिंग में भारत ने 428 रन बनाये। पहली पारी में इंग्लैंड 136 रन पर समेट दिया। इस तरह पहली पारी के आधार पर भारत को 292 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने 6 विकेट पर 186 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस तरह इंग्लैंड को जीत के लिए 479 रन का टारगेट मिला। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 131 रन पर सिमट गई।
दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच
दीप्ति प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। दीप्ति ने दोनों पारियों को मिलाकर 9 विकेट लिये। दीप्ति ने पहली पारी में 5.3 ओवर में 7 रन देकर 1.27 की इकोनॉमी रेट से 5 विकेट लिये। जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 8 ओवर में 32 रन देकर 4 की इकोनॉमी रेट से 4 विकेट लिये। दूसरी पारी में पूजा वस्त्राकार ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिये। वहीं, राजेश्वरी गायकवाड ने 5.3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिये। आगामी 21 दिसम्बर को भारत का मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मौच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी।
इसे भी पढ़ें :यूनिट मैनेजर निकला लुटेरा, रिकवर हुये 30 लाख
इसे भी पढ़ें :54 अफसरों को IAS में प्रोमोशन…
इसे भी पढ़ें : भोंडसी जेल में बंद रोनी और राहुल करेंगे ”उल्टी”, क्यों बना फौजी नितिन कातिल..
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में बिजनेसमैन को ठोक डाला… जानें
इसे भी पढ़ें : ऐन वक्त पर JSSC की परीक्षा स्थगित… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : ऐश-मौज के चक्कर में जवान लड़का कर बैठा गुनाह… जानें
इसे भी पढ़ें :CBSE 10वीं और 12वीं की फाइनल परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू, डेटशीट तैयार…
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में ट्रैफिक को स्मूथ बनाने के वास्ते DC ने दिये टिप्स…
इसे भी पढ़ें :धरना पर बैठे दिव्यांगों के बीचे बांटे गये कंबल…
इसे भी पढ़ें :CBSE 10वीं और 12वीं की फाइनल परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू, डेटशीट तैयार…
इसे भी पढ़ें :यूनिट मैनेजर निकला लुटेरा, रिकवर हुये 30 लाख
इसे भी पढ़ें :54 अफसरों को IAS में प्रोमोशन…












