Ranchi : झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी में 30 अक्टूबर को खेले गये मैच में भारत ने चीन को हरा दिया।भारत ने चीन को 2-1 से शिकस्त दी। बेहतरीन खेल खेलने वाली के लिए भारतीय खिलाड़ी सलीमा टेटे को प्लेअर ऑफ मैच का खिताब दिया गया। वहीं चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। इस रोमांचक मैच में भारत की तरफ से दीपिका एवं सलीमा टेटे ने एक एक गोल दागा।
रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेले गये इस मैच में भारत ने चीन के खिलाफ दो गोल किये। वहीं चीन ने एक गोल दागा। मैच की शुरुआत से ही भारत चीन पर बढ़त बनाए हुये था। मैच के पहले 15वें मिनट में पहला गोल दीपिका ने किया। वहीं 26वें मिनट में दूसरा गोल सलीमा टेटे ने किया। इसके बाद मैच के थर्ड क्वार्टर के 41वें मिनट में चीन की जियाकी जांग ने भारत के खिलाफ पहला गोल किया। भारत और चीन के इस मैच में चीन को चार पेनाल्टी कॉर्नर मिले। वहीं भारत को दो पेनाल्टी कॉर्नर और एक पेनाल्टी स्ट्रॉक मिले। खेल खत्म होने पर स्कोर चीन एक और भारत दो रहा।
जापान ने थाइलैंड को 4-0 से दी शिकस्त
चैंपियनशिप ट्रॉफी के दूसरे मैच थाइलैंड और जापान के बीच हुआ। थाईलैंड और जापान के बीच हुये दूसरे मैच में जापान ने थाइलैंड को 4-0 से शिकस्त दी है। जापान थाईलैंड पर पहले क्वार्टर से ही दबाव बनाये रहा। हालांकि पहले क्वार्टर में दोनों टीमों में से किसी ने गोल नहीं किया। दूसरे क्वार्टर के मैच जापान ने पहला गोल किया। यह गोल जापान की माई टोरियामा ने किया। इसके बाद मैच के तीसरे क्वार्टर में दो गोल जापान ने किये। पहला गोल मैच के 34वें मिनट में यूरी नागाई ने किया। वहीं 35 वें मिनट में तीसरा गोल जापान की ओर से हुआ। इस गोल को केना उराटा ने किया। मुकाबले के 50 वें मिनट में जापान ने चौथा गोल किया। चिको फुजिबायशी ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल दागा।
कोरिया बनाम मलेशिया हुआ ड्रा
कोरिया और मलेशिया के बीच पहला मैच खेला गया। यह मैच ड्रा रहा। मैच के 35वें मिनट में कोरिया की सुयांग सियो ने पेनॉल्टी कॉर्नर से पहला गोल किया। वहीं मैच के 58वें मिनट में मलेशिया की अजहर नूर ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल करते हुए स्कोर को 1-1 पर ला दिया। कोरिया की सुयांग सियो को प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब मिला। कोरिया को आठ पेनाल्टी मिले। वहीं मलेशिया को दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले। कोरिया बनाम मलेशिया के इस मैच के फर्स्ट हाफ की समाप्ति होने तक दोनों टीमों का स्कोर जीरो रहा। इस दौरान कुल पांच पेनाल्टी मिले। जिसमें चार पेनाल्टी कॉर्नर कोरिया को और एक पेनाल्टी मलेशिया को मिले। तीसरे क्वार्टर का मैच शुरू होते ही 35वें मिनट में कोरिया ने पहला गोल किया। मैच का शुभारंभ झारखंड सरकार के वन विभाग के एडिशनल सेक्रेटरी एल ख्यांगते, महिला बाल विकास मंत्री जोबा मांझी और भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान अंसुता लकड़ा ने साझा तौर पर किया।
इसे भी पढ़ें : रात में विवाहिता कि निकली भयंकर चीख… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : झारखंड का सबसे लंबा पुल बना, क्या बोल गये CM… देखें
इसे भी पढ़ें : रेलवे ने दी खुशखबरी, बिहार से दिल्ली के लिए चलेगी वंदे भारत… जानें कब
इसे भी पढ़ें : दारू पिला किया बेहोश, फिर कर दिया कांड, क्या बोल गये SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो














