spot_img

महज 37 गेंदों पर चैंपियन बना भारत, दिल जीत गया सिराज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : एशिया कप 2023 के फाइनल मैच भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया है। पावरप्ले के अंदर ही मैच खत्म कर दिया। फाइनल में श्रीलंकाई बल्लेबाज टीम इंडिया के जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के सामने पूरी तरह से फेल रहे। महज 12 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई, वहीं 50 रन के स्कोर पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। सिराज ने छह विकेट लेकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने केवल 37 गेंदों पर शानदार यादगार जीत हासिल कर ली। तेज गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजी को धराशायी कर दिया और आसानी से टीम इंडिया एशिया कप चैंपियन बनी। भारतीय टीम रिकॉर्ड आठवीं बार एशियाई चैंपियन बनी है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 रन बनाये। एशिया कप के फाइनल में यह सबसे छोटा स्कोर है। टीम इंडिया ने आसानी से यह लक्ष्य हासिल कर लिया और विश्व कप जीतने के लिए प्रबल दावेदारी पेश की है। शीर्ष क्रम में रोहित-गिल और विराट ने बड़ी पारियां खेली हैं। वहीं, मध्यक्रम में ईशान-राहुल और हार्दिक ने भी अच्छे रन बनाये। रोहित ने लगातार अर्धशतक लगाये। गिल ने शानदार बल्लेबाजी की और सेंचूरी ठोंक दी। मध्यक्रम में लोकेश राहुल और ईशान किशन ने पांचवें नंबर पर कमाल किया। हार्दिक ने भी रन बनाये। तेज गेंदबाजी में बुमराह, सिराज और हार्दिक ने अपना शानदार जौहर दिखाये। स्पिन में कुलदीप की फिरकी का जलवा दिखा। एक टीम के रूप में भारत ने बेहतरीन खेल दिखाया है।

बारिश का मिला फायदा

मैच शुरू होने से ठीक पहले बारिश होने की वजह से हवा में नमी आ गई, वहीं इसका फायदा टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों को मिला। कोलंबो के मैदान पर बादल छाये हुये थे। ऐसे में तेज गेंदबाजों को मदद मिलना लाजिमी था। इसके बावजूद श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में टीम इंडिया के पिच से मदद मिल रही थी, वहीं गेंद स्विंग हो रही थी। बुमराह ने पहले ही ओवर में एक विकेट लिया। वहीं, सिराज ने अपने दूसरे ओवर में चार विकेट झटक श्रीलंका की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद श्रीलंका का छोटे स्कोर पर आउट होना तय था। हालांकि, पुछल्ले बल्लेबाजों ने थोड़ा संघर्ष किया और टीम को 50 रन के स्कोर तक पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें : Asia Cup 2023 : टीम इंडिया की अबतक की सबसे बड़ी जीत

इसे भी पढ़ें : कंपनी के कागज पर दस्तखत करनेवाला मोहन मारा गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : एक मच्छर इंसान को बेड पर ले जाता है, क्या बोल गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कंपनी के कागज पर दस्तखत करनेवाला मोहन मारा गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...