Kohramlive Desk : एशिया कप के लिए दुबई पहुंचने के बाद विराट कोहली ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अभ्यास शुरू कर दिया है। नेट्स में कोहली लंबे-लंबे छक्के लगा रहे हैं और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें रवींद्र जडेजा की गेंद पर लंबा छक्का लगाते देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर विराट के फैंस कर रहे हैं कि अब किंग कोहली लय में लौट चुके हैं और पाकिस्तान के खिलाफ उनके बल्ले से तूफानी पारी निकलना तय है।
This Shot after ages 🥶🚀@imVkohli
.
.
.
.#AsiaCup2022#ViratKohli𓃵 #ViratKohli pic.twitter.com/IDjxP1ZiCZ— Gaurav Agarwal (@GauravA1802) August 25, 2022
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पहला मैच 28 अगस्त को
एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है और भारत का पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ है। इसके बाद 31 अगस्त को टीम इंडिया हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ खेलेगी। इस दौरान विराट बड़ी पारी खेलकर फॉर्म में वापसी कर सकते हैं।
कोहली बोले- मैं लय में हूं
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में विराट ने कहा कि वो पूरी तरह से लय में आ चुके हैं और जब वो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो उन्हें चिंता नहीं होती। उन्होंने स्वीकार किया वो इंग्लैंड में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर रहे थे। इसी वजह से उन्होंने दो सीरीज में आराम किया और अपनी बल्लेबाजी और शॉट चयन पर काम किया।
पाकिस्तान और हांगकांग के साथ ग्रुप ए में भारत
एशिया कप में भारतीय टीम पाकिस्तान और हांगकांग के साथ ग्रुप ए में हैं। ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम है। ग्रुप स्टेज में शुरुआती दो स्थान पर रहने वाली टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी। जहां, उनका सामना दूसरे ग्रुप की दो टीमों से होगा। यहां जीतने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी।
इसे भी पढ़ें :ढोल नगाड़ों के साथ पुलिसकर्मी पहुंचे सीएम आवास, देखें क्या किया मुख्यमंत्री हेमंत के साथ
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : रसूखदार प्रेम प्रकाश को ED ने दबोचा… देखें
इसे भी पढ़ें : पीपी का रूतबा फिर झलका, घोर लापरवाह बने दो आरक्षी सस्पेंड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सेविका-सहायिका से बोले CM Hemant – समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता












