Kohramlive : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे और T-20 सीरीज होनी है। दोनों टीमों की स्क्वॉड का ऐलान पहले ही हो चुका है। सबसे पहले वनडे सीरीज का आगाज होगा, जिसका पहला मैच 18 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को रायपुर में होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 24 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।
27 जनवरी को रांची में होगा टी-20 मैच का आगाज
वनडे सीरीज के बाद टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मैच 27 जनवरी को रांची में होगा। बाद दूसरा मुकाबला 29 जनवरी को लखनऊ में होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच एक फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी वनडे मुकाबले भारतीय समय के मुताबिक, दोपहर दो बजे से शुरू होंगे, वहीं टी20 मैचों का समय शाम को 7 बजे का रहेगा।
भारतीय और न्यूजीलैंड की वनडे और टी-20 टीम
भारतीय वनडे टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
न्यूजीलैंड वनडे टीम : टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, डग ब्रेसवेल, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, एच शिप्ली।
भारतीय टी-20 टीम : हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार
न्यूजीलैंड टी-20 टीम : मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, शेन डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर
इसे भी पढ़ें : पुलिस कस्टडी में व्यापारी की गयी जान, MLA बोले पुलिस ने मार डाला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Nepal Plane Crash : प्लेन हादसे के वक्त गाजीपुर का सोनू फेसबुक पर था लाइव… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Nepal Plane Crash में मशहूर लोक गायिका नीरा छन्त्याल का निधन
इसे भी पढ़ें : सौतेली मां और भाई-बहनों का ख्याल रखते थे पापा, सलटा दिया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बहुत अफसोस होगा इस खूबसूरत बच्चे के पिता को गोली मा*रने में, ऐसा क्यों बोले थानेदार… सुनें








