kohramlive desk : बुधवार को T-20 WC में भारतीय टीम का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। लगातार दो मैच हारने के बाद टीम इंडिया की नज़र जीत पर है। हालांकि, मैच से पहले अफगानिस्तान के पेसर हामिद हसन ने बड़ा बयान दिया है। हामिद का कहना है कि “भारत के खिलाफ हमारा अच्छा चांस है। अगर हम बोर्ड पर अच्छे रन लगा लेते हैं, तब हम उन्हें अपनी बॉलिंग, फील्डिंग के दम पर हरा सकते हैं’’। हामिद बोले, ‘काफी कुछ पिच पर भी निर्भर करता है, शुरुआत में हम देखेंगे कि पिच कैसे खेलती है और फिर अपने प्लान पर काम करेंगे। हम इस मैच में अपना सौ फीसदी देंगे, फिर चाहे फास्ट बॉलर्स हो या फिर स्पिनर्स हो’।
भारत को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो हर हाल में एक बड़े अंतर के साथ अफगानिस्तान, नामीबिया, स्कॉटलैंड को को हराना होगा। साथ ही अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड को भी अपना एक-एक मैच गंवाना होगा। तभी कोई चमत्कार टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचा सकता है। ग्रुप-2 में अफगानिस्तान अभी नंबर-2 पर है, उसके चार प्वाइंट हैं। अफगानिस्तान ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें से दो जीते हैं और एक ही मैच गंवाया है। जबकि भारत ने दो मैच खेले हैं और दोनों ही मैच गंवा दिए हैं। हामिद हसन ने कहा कि हमारे पास बैटिंग भी अच्छी है, अभी तक हमने अपने सारे विकेट नहीं गंवाए हैं। अगर हम 5-6 बल्लेबाज भी खो देते हैं, तब भी हमारे पास अंत में राशिद खान जैसा बड़ा हिटर बच जाता है।
इसे भी पढ़ें :राजकीय सम्मान के साथ सुपरस्टार Puneeth Rajkumar का हुआ अंतिम संस्कार
इसे भी पढ़ें :TSPC को झटका, 13 वॉकी-टॉकी सेट के साथ दो धराये
इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया की मस्ती, ईशान-शार्दुल का फनी डांस वायरल
इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा : खाई में गिरी गाड़ी, 13 की मौत
इसे भी पढ़ें : दोस्त को मारा इतना छुरा कि कांप गई रूह, प्राइवेट पार्ट भी काटा
इसे भी पढ़ें : इस सर्वे ने उड़ा दी लोगों की नींद… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बाप रे… बाल कैदियों तक ऐसे पहुंचता है नशे का सामान
इसे भी पढ़ें : प्रति डिसमिल 2 लाख रुपये दो नहीं तो ठोक देंगे












