spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दुमका में फिर जिंदा जला दी गयी एक बेटी, मरने से पहले क्या बोल गई मारूती… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Dumka : “हमसे अगर शादी नहीं की तो, जैसे दुमका में उ लड़की को जलाया था, वैसे ही तुमको जिंदा जला देंगे। राजेश राउत ने चार दिन पहले बेटी मारूती को यह धमकी दी थी। डर के मारे बेटी घर में किसी को कुछ भी नहीं बताई थी। बीती देर रात एक बजे हुड़पा (दरवाजा) तोड़कर लड़का घर में घुस गया। तब बेटी सो रही थी। बगल में नानी सुतल थी। मारुति पर पेट्रोल छिड़क माचिस मार दिया। बोतल वहीं फेंक दिया। जिसमें कुछ पेट्रोल बचा मिला। माचिस की तिल्ली बदन पर गिरते ही मारुति चीखने चिल्लाने लगी। वह खुद अपना मोबाइल बार कर देखी तो देखा एक लड़का भाग रहा था। वह लड़का कोई और नहीं राजेश राउत था। वह रामगढ़ के महेशपुर में रहता है। ऐसा लड़का को तो फांसी पर लटका देना चाहिए, नहीं तो पूरा दुनिया की लड़की सब को जलाकर मार देगा।” यह कहना है जला कर मार दी गई मारूती कुमारी के एक महिला रिश्तेदार का। उसने मीडिया को बताया कि राजेश से मिली धमकी का खुलासा खुद मारुति ने मरने से पहले अपने घरवालों के सामने किया। यह धमकी उसे तब दी गयी जब उसने शादीशुदा राजेश से शादी करने से साफ मना कर दिया था। राजेश ने जैसा बोला, वैसा कर दिखाया। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से तहकीकात की जा रही है। संदेही गुनहगार राजेश राऊत को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस वारदात की फैली खबर के बाद एक बार फिर से लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। इधर युवा सीएम हेमंत सोरेन ने पीड़ित परिवार को बतौर मुआवजा 10 लाख देने का निर्देश दिया है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने बेतरह झुलसी मारुति के इलाज की खातिर उसके परिवार को 1 लाख रुपये दिए थे। दुमका में लगातार इस तरह की दो वारदाते हो जाने के बाद से लोग डरे सहमे है। खौफ़जदा लोगों की डिमांड है कि ऐसे बदमाशों को फांसी पर लटका देना चाहिए। स्थानीय प्रशासन को खूब कोसा जा रहा है।

घटना को लेकर अबतक जो बातें सामने आई, उसके अनुसार 19 साल की मारूती कुमारी तड़प-तड़प कर रिम्स में मर गई। इल्जाम है कि शादी करने से इंकार कर देने पर राजेश राउत ने इस भयानक कांड को अंजाम दिया। उसे बीती रात घर में घुस कर जलाया गया था। जिसके बाद उसे दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत खराब देख उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। वह लगभग 80% जल चुकी थी। मारी गई मारूती के घरवालों का कहना है कि वे काफी गरीब थी। उसके परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। बचपन से ही मारूती अपनी नानी के पास रहती थी। उसकी नानी का घर दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बलकी भरतपुर गांव में है। राजेश और मारूती एक दूसरे को साल 2019 से जानते थे। दोनों दोस्त थे। इसी साल की फरवरी महीने में राजेश की शादी हो गई। उसकी शादी के बाद मारूती के घरवाले भी उसके लिए लड़का खोजने लगे। बिहार के बांका में रिश्ता लगभग तय हो गया था। आगामी रविवार को शादी की बाकी बात फाइनल होने वाली थी। पर वासना की गंदी नाली में बिलबिलाते कीड़े की तरह निकले बदमाश राजेश ने बेटी को जीने नहीं दिया।

इसे भी पढ़ें : पारा शिक्षकों के लिए बड़ी खबर… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शिक्षक बहाली को लेकर कही ये बात…देखें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...