spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi : स्कूलों की फीस में बढ़ोतरी, क्या बोले अजय राय… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची(Ranchi) के प्राईवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में रांची(Ranchi) के DC को विस्तृत ज्ञापन ईमेल के माध्यम से भेजा गया। इस ज्ञापन में निजी स्कूलों की कई गंभीर अनियमितताओं को उजागर किया गया है। एसोसिएशन का दावा है कि कई स्कूलों ने मंथली फीस, एनुअल चार्ज, डेवलपमेंट फीस और कंप्यूटर फीस में 15 से 30% तक बढ़ोतरी कर दी है। इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। अजय राय का दावा है कि कई स्कूलों ने अब तक पुस्तक सूची जारी नहीं की है, जिससे अभिभावक असमंजस में हैं।

Ranchi में बढ़ रही प्राइवेट स्कूलों की मनमानी

कुछ स्कूलों द्वारा अभिभावकों को तय दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इससे बाजार में प्रतिस्पर्धा खत्म हो रही है और कीमतें बढ़ रही हैं।एसोसिएशन ने कहा कि CBSE और ICSE के स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं कि किसी भी अभिभावक को किसी विशेष दुकान से खरीदारी के लिये बाध्य नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा गठित फीस निर्धारण कमेटी की अब तक एक भी बैठक नहीं हुई है। ऐसे में स्कूलों की मनमानी पर कोई नियंत्रण नहीं दिख रहा। सुनें, क्या बोले अजय राय…

इसे भी पढ़ें : Petrol-Diesel : प्रीमियम या साधारण पेट्रोल, गाड़ी के लिए कौन-सा सही… जानें

इसे भी पढ़ें : Ranchi News : बाउंसर लेकर पहुंचे थे जमीन हथियाने, ग्रामीणों ने गजब का खदेड़ा… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...