शाहजहांपुर यूपी : एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एक होमगार्ड ने अपने विभाग के जिला कमांडेंट अधिकारी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित होमगार्ड ने होमगार्ड डीजी उत्तर प्रदेश से न्याय की गुहार लगाई है। होमगार्ड का आरोप है कि कमांडेंट रमेश कुमार साहब ड्यूटी पर तेल मालिश करवाते हैं, दारू पीने को मजबूर करते हैं। इतना ही नहीं अपने ही साथ कुकर्म करने को भी कहते हैं। मना करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। वहीं जिला कमांडेंट ने आरोपों को निराधार बताया है।
इसे भी पढ़ें : हैवानियत : नाबालिग का अपहरण कर 18 युवकों ने 9 दिनों तक किया रेप
मामला यूपी के शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार के चिनौर में बने होमगार्ड कार्यलय का है। पीड़ित होमगार्ड पिछले लंबे समय से थाना सदर बाजार के चिनौर में बने होमगार्ड कार्यालय में तैनात है। पीड़ित का कहना है कि उसने कई बार कमांडेट को रोकने की कोशिश की। लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। थक-हारकर परिजनों से इस संबंध में बात की और फिर कमांडेंट की शिकायत डीजी होमगार्ड से कर न्याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि कमांडेंट 26 जून 2019 से शाहजांपुर होमगार्ड कार्यलय में तैनात है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : इंडियन एयरफोर्स का MiG-21 क्रैश, ग्रुप कैप्टन शहीद
वहीं मामले में जिला कमांडेंट रमेश कुमार ने मीडिया को बताया कि उन पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद है। वो दफ्तर में अनुपस्थित रहता था, इसलिए हमने उसको डांटा था। वह किसी के बहकावे में आकर मुझे फंसा रहा है। मामले की जांच के बाद सच सामने आ जाएगा। वहीं पीड़ित के इस गंभीर आरोप के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच शुरू हो गई है।
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में BJP सांसद की फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस












