रीवा (एमपी) : एक महिला ने एक पुरुष को रात को घर में घुसे सांप को मारने की बात कहकर बुलाया। वह व्यक्ति जैसे ही महिला के घर में पहुंचा महिला के पति और बेटों ने उसे पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं बाप-बेटों ने मिलकर उस व्यक्ति का गुप्तांग भी काट दिया।
घायल के परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो आनन-फानन में उसे लेकर रीवा के एसजीएमएच पहुंचे। इस दौरान पुरुष का कटा गुप्तांग भी साथ लेकर गए थे। मगर डॉक्टर ने पुरुष के प्राइवेट पार्ट्स के रीट्रांसप्लान्ट की संभावना से इनकार कर दिया। लेकिन उसकी जान खतरे से बाहर है। यह घटना एमपी के सीधी जिले की है। पुरुष की उम्र 48 वर्ष है। वह उमरिया थाना, सेमरिया जिला सीधी का रहने वाला है।
इसे भी पढ़ें :गूगल और एप्पल प्ले स्टोर के बरक्स आया मोदी का देसी एप, जानें खासियत
पीडि़त ने बताया कि रात 10 बजे वह अपने खेत में मोटर चालू करने गया था। जहां से वह अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान उसे एक औरत ने बुलाया कि मेरे घर में सांप घुस आया है, आकर उसे मार दो। जैसे ही घर के अंदर गया तो महिला के पति एवं उसके दो बेटों ने मिलकर जमकर मारपीट की। महिला के पति द्वारा प्राइवेट पार्ट्स काट दिया।
इसे भी पढ़ें :रिम्स में होगी 370 स्टाफ नर्स ग्रेड- ए की बहाली, जानें कब तक करना…










