कोहराम लाइव डेस्क : रांची के राजेंद्र प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में 370 स्टाफ नर्स ग्रेड–ए के पदों बहाली होगी। इस संबंध में रिम्स की ओर से 13 मार्च को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू हो चुकी है। 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन देना है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट rimsranchi.org पर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 600 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 150 रुपये है। चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-7 के मुताबिक सैलरी दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें :मुर्दाघर में लाश के बीच रंगरेलिया मनाते पकड़ाया कर्मी, फिर हुआ ये…
क्या है अनिवार्य योग्यता
भारतीय नर्सिंग परिषद या झारखंड नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त किसी यूनिवर्सिटी/ इंस्टीट्यूट की नर्सिंग बीएससी या बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) की डिग्री जरूरी है।जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा कर चुके कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स का राज्य/भारतीय नर्सिंग परिषद से रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। न्यूनतम 50 बेड वाले किसी अस्पताल में कम से कम दो साल का अनुभव भी होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये
35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए आयु
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ईबीसी, बीसी, एससी/एसटी, दिव्यांग और महिला के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।










