पंजाब : कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के 22 जिलों में से नौ जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। पंजाब के लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर,रूपनगर, कपूरथला और होशियारपुर इस नाइट कर्फ्यू की जद में रहेंगे, जहां नौ बजे से ही पाबंदियों की शुरुआत हो जाएगी। बता दें कि पंजाब में कोरोना वायरस से मृत्यु दर सबसे अधिक है। यह नाइट कर्फ्यू 9 बजे रात से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। शाम तक गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडियाकर्मियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि विशेषज्ञों के परामर्श से अगले दो दिनों में और अधिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे। राज्य में कोरोना की स्थिति खतरनाक है। मैं इसे लेकर काफी सख्त होने जा रहा हूं।

Read More :सलमान के बुलावे से 2 फीट के अजीम की चमकी किस्मत,शादी के लिए लगी…
Read More : बहन को चाकू गोद-गोद कर मार डाला, छुरा लहराते हुए कहता रहा ये बात…(VIDEO)






