spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में कहीं बादल, कहीं धुंध तो कहीं बारिश… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में ठंड अपना जौहर दिखा रही है। सर्द हवा के झोंके और कोहरे के चलते कंपकंपाती ठंड सता रही है। कई जिलों में बारिश हुई। घाटशिला और जामताड़ा में सुबह से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। चाईबासा में बीती रात वर्षा हुई। बोकारो और धनबाद में हल्की-फुल्की बारिश हुई। राजधानी रांची में बादल छाये रहे। धूप नहीं खिली। ठंड गजब की थी। कम विजिबिलिटी के चलते रांची से दिल्ली और बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। पुणे से रांची आने वाली फ्लाइट को भुवनेश्वर एयरपोर्ट से डायवर्ट कर दिया गया। रांची एयरपोर्ट पर 9 से ज्यादा फ्लाइट तय समय से 1 से 2 घंटे देरी से आई। बुधवार को भी कुछ विमानों का यहीं हाल रहा। फ्लाइट कैंसिल होने की पहले खबर नहीं मिलने से मुसाफिरों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। ठंड के बढ़ते सितम को देखते हुये झारखंड में 19 से 25 जनवरी तक स्कूल की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। केजी से पांचवीं तक की क्लास सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, वहीं क्लास 6 से 12वीं तक के स्कूल सुबह 9 से 3 बजे तक चलेंगे। 19 से 23 जनवरी तक मौसम का यहीं हाल रहेगा।

झारखंड में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुये यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रांची में घने कोहरा छाया रहा। कई जिलों में कहीं बादल दिखे, कहीं धुंध छाई रही तो कहीं बारिश होती रही। मौसम के बदले मिजाज के चलते कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। 23 जनवरी के बाद ही मौसम में बदलाव दिख सकता है। गुजरे 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा सबसे अधिक पारा पश्चिमी सिंहभूम में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम पारा गुमला में 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने संभावना जाहिर की है कि अगले कुछ दिनों में पारा और गिर सकता है। मौसम विभाग ने लोगों खासकर बुजुर्ग और बच्चों को खास ध्यान रखने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें : एक-दूजे के हो गये 101 जोड़े, ई-रिक्शा पर निकली बारात… जानें

इसे भी पढ़ें : माइंस में कई राउंड फा*यरिंग, दहशत…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन जिलों में शीतलहर और बारिश…

इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…

इसे भी पढ़ें : SSB ने किया तहस-नहस… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : फेसबुक पर अजनबी से दोस्ती, मां-बेटियों की आबरू लूट ली

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ सकती है ठंड, बारिश भी…

इसे भी पढ़ें : बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां… जानें कब तक

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में हाथियों ने कर दिया सब तहस-नहस… देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...