Tehran: ईरान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत अजरबैजान के नए गवर्नर अबेदिन खोर्रम को एक शख्स ने शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह में स्टेज पर चढ़कर चांटा जड़ दिया। ईरान के एक सरकारी टेलीविजन की रिपोर्ट में इसका कारण स्पष्ट किया गया है। कहा गया कि आरोपी की पत्नी को किसी महिला की जगह पुरुष मेडिकल स्टाफ ने कोविड-19 की वैक्सीन लगाई थी। वह इससे खफा था।
अन्य रिपोर्ट में यह भी बतलाया गया है कि हमले का मकसद आपसी मसला था। इसका गवर्नर की नियुक्ति से कुछ संबंध नहीं है।अबेदिन खोर्रम को राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने 17 अक्टूबर को ही गवर्नर नियुक्त किया था।
Abedin Khorram, the new governor general of Iran’s East Azarbayjan Province, was slapped in the face by a member of the audience during his inauguration ceremony this morning. pic.twitter.com/opJgTpNl8S
— Kian Sharifi (@KianSharifi) October 23, 2021
सुरक्षा बलों ने दबोचा, बगल के दरवाजे से बाहर निकाला
इस घटना का एक फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज से पता चलता है कि तबरीज़ शहर में अबेदीन खोर्रम भाषण के लिए मंच पर पहुंचे थे।कुछ देर बाद एक अज्ञात व्यक्ति स्टेज पर आया और बिना किसी चेतावनी के थप्पड़ मार दिया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने हमलावर को पकड़ लिया। उसे घसीटते हुए बगल के दरवाजे से बाहर कर दिया। कुछ देर बाद खोर्रम दोबारा स्टेज पर लौट आए।
हमलावर को नहीं जानते गवर्नर अबेदिन खोर्रम
खोर्रम ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि वह हमलावर को नहीं जानते। ‘जब मैं सीरिया में था तो मुझे दिन में 10 बार पीटा जाता था। 10 से ज्यादा बार, वे मेरे सिर पर एक लोडेड गन रखते थे। मैं हमलावर को दुश्मनों की तरह मानता हूं, लेकिन मैं उसे माफ करता हूं।’मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अबेदिन खोर्रम पार्लियामेंट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड में रह चुके हैं। 2013 में सीरिया में रिबेल फोर्सेज ने उन्हें 48 अन्य ईरानियों के साथ किडनैप कर लिया था।
Read More : 5 लाख लगी थी मॉडल मोना राय की मुड़ी की कीमत, भोजपुर से सुपारी किलर धराया
Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत
Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे








