- आयुर्वेद कहता है कि इस पौधे के हर भाग में छुपे हैं औषधीय गुण।
- Tulsi का बोटेनिकल यानी वानस्पतिक नाम ओसिमम सैंकटम(Ocimum sanctum) है।
कोहराम लाइव डेस्क : हमारे देश के करोड़ों आंगनों में Tulsi का पौधा देखने को मिलता है। हम जानते हैं कि Tulsi की पूजा का अपना पौराणिक महत्व भी है। यह पूजा संबंधी आस्था का प्रतीक तो है ही इसके साथ इसका साइंटिफिक यानी वैज्ञानिक और मेडिकल यानी चिकित्सकीय महत्व की जानकारी भी हमारे लिए अत्यंत उपयोगी है। इसे अंग्रेजी में बेसिल(Basil) कहा जाता है। इसका संबंध हर्ब से है यानी यह एक हर्बल(Herbal) पौधा है। इसका बोटेनिकल यानी वानस्पतिक नाम ओसिमम सैंकटम (Ocimum sanctum) है।
कई बीमारियों के इलाज में होता है प्रयोग
Tulsi एक औषधीय पौधा माना जाता है, जिसका प्रयोग कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक तुलसी के पौधे का हर भाग हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। तुलसी की जड़, उसकी शाखाएं, पत्ती और बीज सभी का अपना महत्व है। आइए, इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभकारी गुणों से हम कराते हैं रूबरू।
इसे भी पढ़ें :हरी इलायची में हैं औषधीय गुण, जानें किन बीमारियों में आता…
Tulsi के इस गुणों को जरूर जानें
- खांसी अथवा गला बैठने पर Tulsi की जड़ सुपारी की तरह चूसी जाती है।
- श्वांस रोगों में तुलसी के पत्ते काले नमक के साथ सुपारी की तरह मुंह में रखने से आराम मिलता है।
- Tulsi की हरी पत्तियों को आग पर सेंक कर नमक के साथ खाने से खांसी तथा गला बैठना ठीक हो जाता है।
- तुलसी के पत्तों के साथ 4 भुनी लौंग चबाने से खांसी जाती है।
- Tulsi के कोमल पत्तों को चबाने से खांसी और नजले से राहत मिलती है।
- खांसी-जुकाम में – तुलसी के पत्ते, अदरक और काली मिर्च से तैयार की हुई चाय पीने से तुरंत लाभ पहुंचता है।
- 10-12 तुलसी के पत्ते तथा 8-10 काली मिर्च के चाय बनाकर पीने से खांसी जुकाम, बुखार ठीक होता है।
- फेफड़ों में खरखराहट की आवाज़ आने व खांसी होने पर तुलसी की सूखी पत्तियां 4 ग्राम मिश्री के साथ देते हैं।
- काली तुलसी का स्वरस लगभग डेढ़ चम्मच काली मिर्च के साथ देने से खाँसी का वेग एकदम शान्त होता है।
- 10 ग्राम तुलसी के रस को 5 ग्राम शहद के साथ सेवन करने से हिचकी, अस्थमा एवं श्वांस रोगों को ठीक किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लगवाया COVAXINE का पहला…
इसे भी पढ़ें :गुड न्यूज : ट्रायल के तीसरे चरण में पहुंचा भारत टेक…








