spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

# Allergy : बदलते मौसम के असर से खुद को बचाएं

Date:

spot_img
spot_img

एलर्जी के चलते मुंह पर हो सकते हैं दाने, सांस लेने में तकलीफ संभव

कोहराम लाइव डेस्क : मौसम बदलने के साथ आपको Allergy की समस्‍या से दो चार होना पड़ता है। हम सतर्क रहकर और उचित इलाज के माध्‍यम से इससे बच सकते हैं। हम जानते हैं कि जब कोई बाहरी चीज के विरुद्ध आपका शरीर प्रतिक्रिया करता है तो एलर्जी ( Allergy ) की समस्या उत्पन्न होती है। शरीर में Allergy कई कारणों से होती है। कुछ लोगों को फूलों से, कुछ को मिट्टी और जानवरों से एलर्जी होती है। बहुत लोगों को खाने-पीने की चीजों से भी एलर्जी होती है। कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिन्हें कोई धातु पहनने पर या छूने पर Allergy हो जाती है या फिर किसी कीड़े के डंक मारने पर एलर्जी हो सकती है।

ये हैं Allergy के महत्‍वपूर्ण लक्षण

Allergy के सबसे सामान्य लक्षणों में एक है त्वचा पर दाने या फुंसियों का होना या मुंह पर सूजन आ जाना। गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है। नाक-कान में खुजली होना, नाक बहना, नाक बंद हो जाना या फिर छींक आना, गले में खुजली या खांसी आना, आंखों में खुजली, लाली, सूजन, जलन या पानी बहना या सिर दर्द और उल्टी आना महत्‍वपूर्ण लक्षण हैं।

इसे भी पढ़ें :Brandy@ थोड़ी-थोड़ी पिया करो… बैलेंस्‍ड मात्रा में लेने पर बढ़ाएगी इम्युनिटी

डॉक्‍टर से कराएं चेकअप

Allergy का वास्‍तविक कारण जानने के लिए एलर्जी के डॉक्टर से अपना चेकअप करवाएं। डॉक्टर Allergy का पता लगाने के लिए त्वचा या रक्त की जांच करेंगे। इसमें सटीक पता चल जाएगा कि एलर्जी किस कारण से हो रही है।

स्‍वयं ने लें दवाएं

डॉक्टर एलर्जी के लक्षणों को पहचान कर इसके इलाज के लिए दवाएं दे सकते हैं। डॉक्टर उन चीजों से परहेज करने को भी कह सकते हैं, जिनसे एलर्जी हो रही है। इसमें इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि बिना किसी डॉक्टर की सलाह के खुद एलर्जी की दवा नहीं लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें :Paper Cup में चाय पीना है कितना खतरनाक, ये जानकर चौंक…

अलग हैं अस्‍थमा के लक्षण

कई बार एलर्जी और अस्थमा ( Asthma ) के लक्षण एक जैसे उभरते हैं और मरीज खुद को अस्थमा से पीड़ित समझ बैठते हैं। सच्‍चाई यह है कि अस्थमा के रोगियों को सांस लेने में परेशानी के अलावा रात में सोते समय खांसी आना, छाती में जकड़न महसूस होना, व्यायाम करते हुए या सीढ़ियां चढ़ते हुए सांस फूलना ज्यादा ठंड या गर्मी होने पर भी सांस लेने में परेशानी होना जैसे लक्षण होते हैं। जिन्हें एलर्जी की समस्या होती है, उन्हें अस्थमा के जैसे लक्षण तो हो सकते हैं, लेकिन अस्थमा की तुलना में बहुत कम होते हैं।

आयुर्वेदिक उपचार अधिक फायदेमंद

एलर्जी से पूरी तरह से छुटकारा पाने में आयुर्वेदिक उपचार तुलनात्‍मक रूप से ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके अनुसार, रोजाना सुबह गर्म पानी का सेवन करें। खट्टी व ठंडी चीजों से परहेज करें। सुबह ताजी हवा के साथ आधे घंटे प्राणायाम करें।

इसे भी पढ़ें :Walnut के रोजाना सेवन से थमते हैं कई गंभीर बीमारी

Allergy @ Protect yourself from the effects of the changing weather

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...