DHANBAD : धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव में एक पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी, फिर खुदकुशी कर ली। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होते रहती थी। गुरुवार की रात भी दोनों में आपसी विवाद हुआ था। कलह इतना बढ़ गया कि शुक्रवार सुबह पति 50 साल के भगवान साव ने पहले कुल्हाड़ी से अपनी 40 साल की पत्नी माला देवी के सिर और गर्दन पर वार किया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह कमरे से बाहर निकला और फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला भी समाप्त कर ली।
Read More :21.5 डिसमिल जमीन बनी जी का जंजाल, मारी गोली
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही टुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। विवाद किस बात को लेकर हुआ था फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।
Read More :ट्विटर पर पुलिस ने दिया आरोपी का मजेदार परिचय, वायरल
धनबाद में ड्राइवरी का काम कर रहे बेटों को दी गई सूचना
दोनों दंपती को तीन बेटे हैं। करण साव (21), भरत साव (17) और किशन साव (14)। दोनों बड़े बेटे धनबाद में रहकर ड्राइवरी का काम करते हैं। भगवान साव गांव में ही खेतिहर मजदूरी का काम करता था। दोनों बेटों को घटना की सूचना दे दी गई है।
Read More :रिलायंस जियो के 5 बेहतरीन प्लान, बिना लिमिट यूज कीजिए डेटा












