spot_img

चौपारण में घर में घुसकर महिला को किया ल’हूलु’हान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के दादपुर पंचायत के हारपुर गांव में रविवार को पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। इल्जाम है कि कुछ लोग घर में घुस आये और एक ही परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में 35 साल की सिद्धि देवी लहूलुहान हो गई। उनकी हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिये हजारीबाग रेफर कर दिया गया। घटना में सिद्धि देवी के पति राजकुमार सिंह और परिवार की 85 साल की बुजुर्ग महिला भी घायल हुई हैं। वारदात के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है।

घर में घुसकर हमला करने का आरोप

राजकुमार सिंह ने चौपारण थाना में लिखित आवेदन देकर अशोक सिंह, जगतपाल सिंह, बाबूलाल सिंह, टुनटुन देवी, मंजू देवी सहित अन्य लोगों पर घर में घुसकर लाठी, कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सिद्धि देवी के साथ मारपीट की गई, उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, गला दबाने का प्रयास किया गया, कपड़े फाड़े गये और गले से सोने की चेन छीन ली गई। पीड़ित परिवार का इल्जाम है कि आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिवार ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पूरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में निवेश की नई तैयारी, दो बड़ी इंडस्ट्रियल पॉलिसी ड्राफ्ट जारी

इसे भी पढ़ें : मूसलाधार बारिश से हाल बेहाल, कल स्कूल-कॉलेज बंद…

इसे भी पढ़ें : 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान, पहली तस्वीर हुई वायरल

इसे भी पढ़ें : WhatsApp को मिली 9 जुलाई तक दी मोहलत… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : अब इस इलाके में नहीं खरीद पायेंगे जमीन, सरकार ने जारी किया आदेश

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

20 साल पुराने जमीन विवाद की सुनवाई में खुला चौंकाने वाला राज…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा सिविल कोर्ट में एक ही...

झारखंड में निवेश की नई तैयारी, दो बड़ी इंडस्ट्रियल पॉलिसी ड्राफ्ट जारी

Ranchi : झारखंड में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार...

मूसलाधार बारिश से हाल बेहाल, कल स्कूल-कॉलेज बंद…

Kohramlive : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून...

61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान, पहली तस्वीर हुई वायरल

Kohramlive : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने...