spot_img

गुजरे पांच रोज से गायब अधिकारी नहीं मिले, अब प्रेम प्रसंग के दावे से उलझी जांच…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Deoghar : देवघर के जसीडीह स्थित एमपी माइनिंग एंड एनर्जी लिमिटेड के हेड–बिजनेस डेवलपमेंट आलोक कुमार वर्मा की गुमशुदगी अब ठीक ऐसी ही रहस्यमयी कहानी बन चुकी है। पांच दिन गुजर चुके हैं, लेकिन उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। हर नई जानकारी इस मामले को सुलझाने के बजाय और उलझा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनकी कार चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र में लावारिस मिली, वहीं, मोबाइल की आखिरी लोकेशन देवघर के जसीडीह में दर्ज हुई। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि गुमशुदा होने से पहले आलोक कुमार वर्मा खुद जसीडीह थाना पहुंचे थे और अपने साले अमन प्रधान के खिलाफ कथित अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। अब उनकी पत्नी श्वेता प्रधान ने भी पति की गुमशुदगी की FIR दर्ज कराई है। इसी बीच ससुराल पक्ष की ओर से कथित प्रेम प्रसंग का दावा सामने आने के बाद जांच कई दिशाओं में बंट गई है।

ससुराल से निकले, फिर अचानक टूट गया संपर्क

धनबाद के सदर थाना क्षेत्र स्थित एलआईजी-35 हाउसिंग कॉलोनी निवासी आलोक कुमार वर्मा एक जुलाई को चतरा स्थित अपने ससुराल से लामटा मोड़ जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और परिवार से संपर्क पूरी तरह टूट गया। उसी दिन लावालौंग थाना क्षेत्र के जोगियाडीह-लीलाजन पुल के पास उनकी कार लावारिस हालत में मिली। दूसरी ओर, तकनीकी जांच में मोबाइल की लोकेशन जसीडीह मिलने से पूरा घटनाक्रम और रहस्यमय हो गया। जांच में सामने आया कि लापता होने से पहले आलोक कुमार वर्मा जसीडीह थाना पहुंचे थे। वहां उन्होंने अपने ब्रदर-इन-लॉ अमन प्रधान के खिलाफ कथित अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। इधर, रविवार को उनकी पत्नी श्वेता प्रधान ने लावालौंग थाना पहुंचकर पति की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करा दी। अब चतरा और देवघर पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है।

प्रेम प्रसंग के दावे ने जांच को दिया नया मोड़

जसीडीह पुलिस ने मीडिया को बताया कि शिकायत मिलने के बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान ससुराल पक्ष ने दावा किया कि आलोक कुमार वर्मा का जसीडीह के एक वाहन शोरूम में कार्यरत एक युवती से कथित प्रेम संबंध है। उनका इल्जाम है कि इसी वजह से पहले भी ऐसी परिस्थितियां बनती रही हैं। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक पक्ष का दावा है और इसकी स्वतंत्र जांच की जा रही है। अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। लावालौंग पुलिस ने बताया कि एक जुलाई को सबसे पहले आलोक के साले अमन प्रधान ने उनकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। अब पत्नी की ओर से भी अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। उधर, आलोक वर्मा के परिजन फिलहाल पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : 20 साल पुराने जमीन विवाद की सुनवाई में खुला चौंकाने वाला राज…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में घर में घुसकर महिला को किया ल’हूलु’हान…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में निवेश की नई तैयारी, दो बड़ी इंडस्ट्रियल पॉलिसी ड्राफ्ट जारी

इसे भी पढ़ें : मूसलाधार बारिश से हाल बेहाल, कल स्कूल-कॉलेज बंद…

इसे भी पढ़ें : 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान, पहली तस्वीर हुई वायरल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

20 साल पुराने जमीन विवाद की सुनवाई में खुला चौंकाने वाला राज…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा सिविल कोर्ट में एक ही...

चौपारण में घर में घुसकर महिला को किया ल’हूलु’हान…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के दादपुर पंचायत के हारपुर...

झारखंड में निवेश की नई तैयारी, दो बड़ी इंडस्ट्रियल पॉलिसी ड्राफ्ट जारी

Ranchi : झारखंड में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार...

मूसलाधार बारिश से हाल बेहाल, कल स्कूल-कॉलेज बंद…

Kohramlive : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून...

61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान, पहली तस्वीर हुई वायरल

Kohramlive : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने...