spot_img

झारखंड में निवेश की नई तैयारी, दो बड़ी इंडस्ट्रियल पॉलिसी ड्राफ्ट जारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उद्योग निदेशालय ने झारखंड टेक्सटाइल, परिधान एवं फुटवियर नीति-2026 और झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति (JIIPP)-2026 का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है। सरकार ने इन नीतियों पर उद्योग जगत, विशेषज्ञों और आम लोगों से सुझाव और राय मांगी है।

दोनों नीतियों के ड्राफ्ट झारखंड सिंगल विंडो पोर्टल पर अपलोड किये गये हैं, ताकि व्यापक चर्चा के बाद इन्हें अंतिम रूप दिया जा सके। सरकार का लक्ष्य राज्य में घरेलू और वैश्विक निवेश आकर्षित करना और उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार करना है। इसी सिलसिले में 8 और 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर का हितधारक परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 9 जुलाई को होने वाले विशेष फीडबैक सत्र की अध्यक्षता CM हेमंत सोरेन करेंगे। कार्यक्रम में देशभर के उद्योगपति, टेक्सटाइल विशेषज्ञ, विनिर्माण क्षेत्र के प्रतिनिधि और अर्थशास्त्री शामिल होंगे।

इस दौरान कई महत्वपूर्ण MoUs पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है, जिससे झारखंड में औद्योगिक निवेश को नई गति मिलने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि ड्राफ्ट नीतियों को सार्वजनिक करना पारदर्शी और सहभागी नीति निर्माण की दिशा में अहम कदम है। कैबिनेट की अंतिम मंजूरी से पहले सभी हितधारकों के सुझावों को शामिल कर नीतियों को और प्रभावी बनाया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : मूसलाधार बारिश से हाल बेहाल, कल स्कूल-कॉलेज बंद…

इसे भी पढ़ें : 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान, पहली तस्वीर हुई वायरल

इसे भी पढ़ें : WhatsApp को मिली 9 जुलाई तक दी मोहलत… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : अब इस इलाके में नहीं खरीद पायेंगे जमीन, सरकार ने जारी किया आदेश

इसे भी पढ़ें : महज 6 घंटे में कांड का पर्दाफाश…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

20 साल पुराने जमीन विवाद की सुनवाई में खुला चौंकाने वाला राज…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा सिविल कोर्ट में एक ही...

चौपारण में घर में घुसकर महिला को किया ल’हूलु’हान…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के दादपुर पंचायत के हारपुर...

मूसलाधार बारिश से हाल बेहाल, कल स्कूल-कॉलेज बंद…

Kohramlive : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून...

61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान, पहली तस्वीर हुई वायरल

Kohramlive : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने...

WhatsApp को मिली 9 जुलाई तक दी मोहलत… जानें क्यों

Kohramlive : WhatsApp का नया Username Feature भारत में...