Kohramlive : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून ने रौद्र रूप ले लिया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया है। सड़कों पर जलभराव, उफनते नाले, जगह-जगह गिरे पेड़ और बाधित यातायात ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पेड़ गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।
भारी बारिश और IMD के रेड अलर्ट को देखते हुये बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सोमवार, 6 जुलाई को शहर के सभी सरकारी, निजी और BMC स्कूलों व कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। हालांकि सरकारी और निजी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे। बारिश का असर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी पड़ा। तेज हवाओं और कम दृश्यता के कारण रविवार सुबह करीब एक घंटे तक रनवे बंद रहा। इस दौरान इंडिगो की चार उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 13 उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। मौसम सामान्य होने के बाद उड़ान सेवायें फिर शुरू कर दी गईं। मौसम विभाग ने अगले कुछ समय तक भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी रखी है।
Mumbai, Maharashtra | Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC)- “In view of this Orange alert issued by IMD and keeping the safety of students in mind, a holiday has been declared on Monday, July 6, 2026, for all government, private, and Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC)…
— ANI (@ANI) July 5, 2026
इसे भी पढ़ें : 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान, पहली तस्वीर हुई वायरल
इसे भी पढ़ें : WhatsApp को मिली 9 जुलाई तक दी मोहलत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : अब इस इलाके में नहीं खरीद पायेंगे जमीन, सरकार ने जारी किया आदेश
इसे भी पढ़ें : महज 6 घंटे में कांड का पर्दाफाश…
इसे भी पढ़ें : प्रेमिका को दूसरे संग देख बौखलाया, फिर जो किया… देखें वीडियो








