चतरा : सूबे के चतरा जिले के टंडवा प्रखंड से भाई बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। टंडवा प्रखंड के धनगड़ा पंचायत स्थित खरिका गांव में एक युवती ने अपने ही चचेरे भाई से शादी कर ली। घटना से युवती के परिजन इतने आहत हुए कि बेटी के जीते जी उसका दाह संस्कार कर दिया और उससे सारे रिश्ते नाते तोड़ लिया। परिजनों ने बकायदा उसका शव यात्रा निकाल श्मसान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया। परिजनों का कहना है कि बेटी के इस हरकत ने समाज में मुंह दिखाने के लायक नहीं छोड़ा।
Read More : Blast @Giridih : घर में फटा सिलिंडर, 4 लोगों की मौत, इधर-उधर बिखरे पड़े हैं बॉडी पार्ट्स
इधर घटना के बाद से लड़की की मां रो-रोकर परेशान है। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी शादी अच्छे घर में तय की थी। सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन बेटी के सिर पर प्यार का भूत सवार है, उसे अच्छी नहीं जिल्लत की जिंदगी मंजूर है। हमलोगों ने उससे सारे रिश्ते-नाते तोड़ लिया है।
Read More : Sex Racket @Ranchi : एक युवती समेत तीन लोग धराए

बताया जा रहा है कि गांव के हरेराम (बदला नाम) की 25 वर्षीय पुत्री का अपने ही मुहल्ले में रहने वाले नरेश (बदला नाम) के पुत्र से प्रेम चल रहा था। दोनों रिश्ते में चचेरे-भाई बहन लगते हैं। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो इसका विरोध किया। दोनों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। परिजनों के विरूद्ध जाकर दोनों ने चार माह पूर्व शादी कर ली थी। इसके बावजूद परिजनों ने आस नहीं छोड़ी। काफी समझाने का प्रयास किया, मगर युवती नहीं मानी। मामला थाना पहुंचा। थाने में समाज के प्रबुद्ध लोगों और परिजनों की मौजूदगी में भी दोनों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, मगर दोनों नहीं माने। लड़की ने सबके सामने ही युवक के साथ जीने-मरने का संकल्प दोहराया। जिसके बाद आहत परिजनों ने शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर उससे सारे रिश्ते-नाते तोड़ने का निर्णय लिया।
Read More : नौकरी का लालच देकर लड़कियों का करता था यौन शोषण, ऐसे धराया












