spot_img

हर हाल में जरूरतमंदों की समस्‍या को करें दूर : हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Sahibganj : सीएम हेमंत सोरेन गुरुवार को साहिबगंज जिले के पतना प्रखंड स्थित धर्मपुर पहुंचे। यहां विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के लिए चयनित लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र और स्वीकृति पत्र वितरित किया। अनुकंपा पर तीन लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। जिन योजनाओं के लिए लाभुकों का चयन किया गया है, उसमें मनरेगा के तहत 5, प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के लिए 7, भीमराव अंबेडकर आवास के लिए 3, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के लिए 16, कन्यादान योजना के लिए 9, दिव्यांग यंत्र वितरण के लिए 2, पेंशन स्वीकृति पत्र के लिए 17 और ग्रीन राशन कार्ड के लिए 6 लाभुक शामिल हैं।

सखी मंडलों को को सौंपा चेक

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न सखी मंडलों को चेक प्रदान किया। इसमें चक्रिय निधि के तहत 7.80 लाख रुपए, सामुदायिक निवेश निधि के तहत 19 लाख रुपए और कैश क्रेडिट लिंकेज के तहत 28 लाख रुपए का चेक सखी मंडलों को दिया गया।

लोगों की समस्याओं के निराकरण का निर्देश

मुख्यमंत्री ने मौके पर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी और उसके निराकरण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी समस्याओं को दूर करना और क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है। इसके अलावा अस्थायी हेलीपैड में भी मौजूद लोगों के साथ मुख्यमंत्री ने संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर सांसद विजय हांसदा के अलावा जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read more:बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की हरकत से आफत में पड़ी सैकड़ों लोगों की जान, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Read more:स्वतंत्रता दिवस पर हिंसा के बाद शिलांग में कर्फ्यू, गृह मंत्री का इस्तीफा…

Read more:नाज है उनपर, जिसने लहू का तिलक माथे पर लगाया…वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...