spot_img
spot_img

IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, 5 जिलों में होगी भारी बारिश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : IMD ने उत्तराखंड के 5 जिलों के लिए भारी बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज (रविवार) और कल भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, मौसम के खराब होने की वजह से चारधाम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मई में इस साल 49.2 एमएम रिकॉर्ड बारिश हुई है। इसके अलावा लगातार बारिश की वजह से मई आखिर सप्ताह में तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र रावत ने बताया कि 1992 में 3 और 4 मई को अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम 22 से 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।  वहीं, लंबे अरसे बाद मई 2022 के आखिर में इस तरह का तापमान दर्ज हुआ है।

IMD ने चारधाम तीर्थयात्रियों से की अपील

वहीं, मौसम विभाग ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 2 जून तक बारिश हो सकती है. हालांकि उत्तराखंड के निचले मैदानी इलाकों में मौसम सूखा रहने के ही आसार हैं. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून जैसे क्षेत्रों में 2 जून तक मौसम शुष्क ही रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें :पुरुषों की इन 5 समस्याओं को दूर करता है लौंग का तेल, जानिए इस्तेमाल का तरीका

इसे भी पढ़ें :बीच सड़क पर आग का गोला बनी बारातियों से भरी बस, देखें…

इसे भी पढ़ें :दो मासूम और 3 बहनों की कुएं से मिली लाश, जानिये क्या है पूरा मामला

इसे भी पढ़ें :यामी गौतम का बॉलीवुड पर खुलासा, बोली- न चाहते हुये भी करना पड़ा ये काम…

इसे भी पढ़ें :कांके के तत्कालीन सीओ प्रभात भूषण सिंह सस्‍पेंड

इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर करवटें बदलते रहीं पूजा मैडम, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :प्रेम भईया की बादशाहत गई, उड़ी “बाबा” की नींद… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :अफसरों की काली कमाई पर अय्याशी और फुटानी दिखी इनके आंगन… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...