spot_img
spot_img

खुद को स्मार्ट और खूबसूरत बनाने की चाह है तो झांकने को तैयार रहे ”द ब्राइडल स्टोरी”… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : बेशक, फैशन और स्टाइल से किसे प्यार नहीं, क्या बूढ़ा, क्या जवान, लड़का हो या लड़की, हर कोई हर पल खुद को स्मार्ट और खूबसूरत दिखाने की चाह में आईने में झांकते रहते हैं, वहीं जगह और समय के हिसाब से फैशन को अपनाते हैं, इसी का ख्याल रखते हुये ”जीतो” इस साल डिजाइनर फैशन प्रदर्शनी द ब्राइडल स्टोरी लेकर आ रहा है एक प्रदर्शनी। यह प्रदर्शनी आगामी 10 और 11 अगस्त को होगी।

जीतो की प्रवक्ता पायल गोधा ने बताया कि एक ही छत के नीचे देश के बड़े-बड़े ब्रांड्स एवं डिजाइनर्स इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। रांची के स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में इस बार 111 स्टॉल लगेंगे। शादी से संबंधित सारे जरूरतों के लिये वन स्टॉप स्टाल्स का इंतेजाम है। इसमें दुल्हन-दूल्हे के डिजाइनर्स कपड़े हैं। अब शादी की खरीदारी और इनोवेटिव आइडियाज के लिए रांची के लोगो को बाहर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। जयपुर से ज्वेलरी डिजाइनर परीना ज्वेल्स की पोलकी डायमंड ज्वैलरी, मुंबई से दहा डिमन डायमंड ज्वेलरी, पारश दोहे के डिजाइनर, वेश्नासी जयपुर के परिधान, कोलकाता के मिशिचीवियस फैशन, रैप स्टूडियो के डिजाइनर पोशाक और रांची के सिल्वर स्टूडियो चांदी के डिजाइनर डेकोरेटिव सेट्स के साथ प्रदर्शनी लगायेंगे। इसके अलावा फोटो शूट, इवेंट मैनेजमेंट ,डेस्टिनेशन मैरिज के लिए कई रिजॉर्ट्स भी स्टाल्स लगा रहे है। जीतो का यह प्रदर्शनी साल में एक बार लगता है।

पायल गोधा ने बताया कि सिंझारा, राखी जैसे पर्व त्योहारों के लिये कपड़े, बच्चों के परिधान, इमिटेशन ज्वेलरी, जूते, होम डेकोर, राखियां, बाल गोपाल के पोशाक, कॉस्मेटिक्स, पर्सेस जैसे अनेक तरह के स्टाल्स लगाये जायेंगे। गुवाहाटी से श्वेता केजरीवाल बंधेज की साड़ी, बनारस से रश्मि बजाज बनारसी सूट, कोटा से सभ्यता जैन मंदिर की साड़ियां लेकर आ रही है। वहीं 10 स्टाल्स खाने पीने के होंगे। इस कार्यक्रम के हॉस्पिटैलिटी पार्टनर होटल रेनड्यू, वेलनेस पार्टनर तथा फोटोग्राफी पार्टनर फोटोमी है। जीतो रांची चैप्टर के चार्टर प्रेसिडेंट प्रदीप काला, प्रेसिडेंट गौतम काला, सचिव अनंत काला, उपाध्यक्ष राजकुमार रामपुरिया, विशाल जैन, महिला शाखा से डायरेक्टर पायल सेठी, अध्यक्ष प्रियंका पाटनी, उपाध्यक्ष सरोज पंड्या ,यूथ विंग के अध्यक्ष देवेश जैन, सचिव वैभव जैन के अलावा सभी सदस्य इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए है। इस आयोजन की संयोजक रूबी जैन और सह संयोजक सीमा गंगवाल है। इस आयोजन के मुख्य अतिथि मेयर आशा लकड़ा ने “द ब्राइडल स्टोरी” का पोस्टर विमोचन किया।

इसे भी पढ़ें :खासमखास के मा’रे जाने के पीछे का राज खोल गए SSP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :महज 50 हजार में अग्निवीर में बहाल कराने वाला धराया, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...

ममता बनर्जी को एक झटका, करीबी विधायक ने छोड़ा साथ…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC के भीतर...

पुलिस की गो’ली खाकर उग्रवादी ने उगले कई राज, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Khunti : खूंटी के घने जंगल इंदवन में मुठभेड़...

गांव-गांव घूमकर बांट रहा था ‘सरकारी बाबू’ बनने का सपना, फिर…

Pakur : पाकुड़ में खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर...