Kohramlive Desk : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) में आईटीआई पास के लिए अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग का मौका है। एचसीएसल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अपरेंटिस के 290 पदों पर बहाली होगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से शुरू होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। भर्ती के लिए उम्मीदवार को 10+2 सिस्टम के अंतर्गत 10वीं पास होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में आईटीआई भी होना जरूरी है। 10 अगस्त तक चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। चयन आईटीआई और 10वीं में मिले मार्क्स के आधार पर होगा। आईटीआई के स्कोर को 30 फीसदी वेटेज मिलेगा, जबकि 70 फीसदी वेटेज 10वीं के स्कोर को मिलेगा। जिन पदों के लिए आईटीआई नहीं मांगा गया है, उसके लिए चयन 10वीं के मार्क्स को 100 फीसदी वेटेज मिलेगा।
पदों का विवरण
मेट (माइंस)- 60
ब्लॉस्टर (माइंस)- 100
डीजल मैकेनिक- 10
फिटर-30
टर्नर- 5
वेल्डर गैस एवं इलेक्ट्रिक- 25
इलेक्ट्रिशियन- 40
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक- 6
ड्रॉफ्ट्समैन सिविल- 2
ड्रॉफ्ट्समैन मैकेनिकल- 3
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट- 2
सर्वेयर- 5
रेफ्रीजेरेशन एवं एयर कंडिशनर- 2
शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी होगी- 10 अगस्त 2022
इसे भी पढ़ें :JAC ने जारी किया 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट, यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें : Ex-MLA मलखान सिंह के साले को घर में गोलियों से भूना… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिगड़ैल पत्नी खाई के झाड़ियों में लटकी मिली, राज खुला तो क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : महंगा हुआ कमर्शियल LPG कनेक्शन, सिक्योरिटी मनी 1050 रुपये बढ़ी, नया रेट लागू
इसे भी पढ़ें : “मेरे जुगाड़ू पति को किराये पर ले लो”, बकायदा पत्नी ने दिया विज्ञापन… देखें












