Kohramlive desk : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा के लगभग सभी रीजन के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एसएससी वेस्टर्न रीजन मुंबई की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं। एसएससी ने हाल में सेंट्रल रीजन (यूपी व बिहार), एमपी रीजन, नॉर्थ वेस्ट रीजन चंडीगढ़ के भी एडमिट कार्ड जारी कर दिए। मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) और हवलदार (सीबीआइसी एवं सीबीएन) भर्ती परीक्षा के पेपर 1 का आयोजन 5 जुलाई से 22 जुलाई 2022 तक विभिन्न निर्धारित तारीखों पर किया जाएगा। इस भर्ती के जरिए एमटीएस और हवलदार के 7301 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें एमटीएस की कुल 3698 वैकेंसी हैं। हवलदार की 3603 वैकेंसी हैं।
अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वह एग्जाम में एक ऑरिजनल फोटो पहचान पत्र लेकर जाएं जिसमें जन्म तिथि (तिथि, माह और वर्ष सहित) एक ही जन्म तिथि हो, जैसा कि प्रवेश प्रमाण पत्र पर छपी हो। प्रवेश पत्र को अंतिम परिणाम तक सुरक्षित रूप से रखा जाना चाहिए। गायब होने की स्थिति में दोबारा रोल नंबर नही दिया जायेगा।
Download SSC MTS Havaldar Admit Card 2022 : Direct Link
- एसएससी सेंट्रल रीजन (यूपी व बिहार) एडमिट कार्ड
- एसएससी उत्तर पश्चिमी क्षेत्र चंडीगढ़ एडमिट कार्ड
- एमपीआर रीजन एडमिट कार्ड
- एसएससी वेस्टर्न रीजन, मुंबई
मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) और हवलदार (सीबीआइसी एवं सीबीएन) भर्ती परीक्षा के पेपर 1 का आयोजन 5 जुलाई से 22 जुलाई 2022 तक विभिन्न निर्धारित तारीखों पर किया जाएगा। इस भर्ती के जरिए एमटीएस और हवलदार के 7301 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें एमटीएस की कुल 3698 वैकेंसी हैं। हवलदार की 3603 वैकेंसी हैं।
चयन व एग्जाम पैटर्न
एमटीएस- कंप्यूटर बेस्ट पेपर-1 व पेपर-2। पेपर-1 ऑब्जेक्टिव होगा। पेपर 1 में पास अभ्यर्थियों को पेपर-2 में बुलाया जाएगा जो डिस्क्रिप्टिव होगा।
हवलदार पदों के लिए – पेपर-1, शारीरिक दक्षता परीक्षा, पेपर-2। पेपर-1 ऑब्जेक्टिव होगा। इसमें प्रदर्शन के आधार पर कुल वैकेंसी के छह गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा व पेपर-2 के लिए बुलाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : घूसखोर जेई निजामुद्दीन अंसारी का क्या हुआ हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV
इसे भी पढ़ें : मुकेश अंबानी ने किया रिजाइन, आकाश बने रिलायंस जियो के नए चेयरमैन
इसे भी पढ़ें : स्टूडेंट्स से भरी रांची की बस सिक्किम में पलटी, देखें…












