Kohramlive : ठंड के कहर से बचने के लिए ज्यादातर लोग ऊनी कपड़ों का सराहा लेते हैं, लेकिन कई लोगों को ऊनी कपड़ों की वजह से एलर्जी की समस्या भी होने लगती है। इससे शरीर में खुजली, रैशेज और सूजन जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। कभी-कभी पीड़ित व्यक्ति बेचैन हो जाता है। डॉक्टरों की माने तो सर्दियों में 10 से 15% महिलाएं एलर्जी से परेशान रहती है। वुलन एलर्जी क्या होता है? इससे कैसे बचा जा सकता है, जानें…
क्या होता है वुलन एलर्जी
ऊनी कपड़े पहनने से जब त्वचा पर रैसेज और खुजली होने लगती है तो इसे वूलन एलर्जी कहा जाता है। आमतौर शरीर में छोटे-छोटे दाने निकलने लगते हैं, जिसमें लगातार खुजली होती है।
इससे बचने के उपाय
मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल : सर्दियों में त्वचा पर नमी की कमी हो जाती है, ऐसे में मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल फायदेमंद है।
फुल स्लीव कॉटन के कपड़े: ऊनी कपड़ा पहनने से पहले फुल स्लीव कॉटन के कपड़े जरूर पहनें। ऐसे में स्किन वुलन कपड़ों के सीधे संपर्क में नहीं आयेगी और इससे खुजली की समस्या से बचेंगे।
तेल से करें मसाज: पूरे शरीर की तेल से मसाज करने के बाद गर्म कपड़े पहनें, इससे खुजली की समस्या नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें :जान दे देंगे, जमीन नहीं, ये संकल्प ले सरना झंडा गाड़ गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :BOI और झारखंड पुलिस में MOU, ये होगा फायदा… जानें
(डिस्क्लेमर: यह सामान्य जानकारी केवल पढ़ने के लिए है। Kohramlive.com इस जानकारी की वैज्ञानिक वैधता के संबंध में कोई पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)












