spot_img

“काम चालू किया तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : निर्माणाधीन पुल के साइडिंग पर भाकपा माओवादियों ने हमला कर दिया। यह पुल लातेहार के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के चुटिया गांव के पास है। हथियारबंद नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे कंप्रेशन मशीन को फूंक डाला। वहां काम करने वाले मजदूरों को दमतक कूटा। इसके बाद धमकी देकर चले गये। मिली जानकारी के अनुसार माओवादी कमांडर छोटू खरवार के साथ हथियारबंद नक्सली पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे। सबसे पहले हथियार के दम पर मजदूरों के साथ मारपीट की, फिर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद कंप्रेशन मशीन में आग लगा दी। नक्सलियों ने मजदूरों को काम बंद रखने की धमकी दी। कहा… यदि फिर से काम चालू किया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। कुछ देर के बाद नक्सली जंगल की तरफ चले गये।

इस दुस्साहसिक वारदात के बाद डरे-सहमे मजदूरों ने सारी जानकारी ठेकेदार को दी। ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी। आज सुबह महुआडांड़ थानेदार आशुतोष कुमार अपनी टीम के साथ स्पॉट पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। सूचना पुलिस कप्तान अंजनी अंजन तक पहुंचाई गई। एसपी ने नक्सलियों को दबोचने के लिए इलाके को सील कर छापामारी करने का निर्देश दिया है। पुलिस छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : रांची में 7 हजार 709 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : कबाड़ की चीजों से बना डाले हाथी, घोड़े और तितली… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग पुलिस लाइन में हड़कंप…

इसे भी पढ़ें : रांची के DC ने जेल में मारा छापा, IG को भेजी जायेगी रिपोर्ट….

इसे भी पढ़ें : फोन पर लगल रहती थी बीवी, जिंदा ज*ला दिया पुराने यार को

इसे भी पढ़ें : बिन बाप की बेटी का स्कूल से नहीं कटेगा नाम, कौन बना फरिश्ता… जानें

इसे भी पढ़ें : जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पत्नी पांव पकड़कर बोली- आब कहियों ना जाबे परदेश (VIDEO)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...