हजारीबाग : भाकपा माओवादी के नाम पर ट्रांसपोर्टरों से लेवी वसूलने आए एक शख्स को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी का नाम मोहम्मद जब्बार हैं। वह गिद्दी उरीमारी थाना क्षेत्र के गरसुला का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने एक देसी राइफल, एक देसी कारबाईन, छह गोली, चार सेट वर्दी और दो मोबाइल जब्त किया है।
हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपी जब्बार ने गिद्दी थाना क्षेत्र के एक ट्रांसपोर्टर के मोबाइल पर धमकी देकर लाखों रुपये की लेवी की मांग की थी। ट्रांसपोर्टर ने गिद्दी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था। जिस मोबाइल नंबर से ट्रांसपोर्टर को फोन किया गया था, उस नंबर की पुलिस ने जांच की और कॉल डिटेल निकाला। जिसके आधार पर पुलिस ने छापामारी दल का गठन किया। छापामारी दल ने मो. जब्बार को पकड़ने के लिए उसकी घेराबंदी की थी। पुलिस को देखते ही वह रायफल लेकर भागने लगा। जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ा।
Read More : नई-नवेली दुल्हन को रेलवे स्टेशन पर छोड़ गायब हो गया पति, देखें वीडियो
Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…
Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…
Read More : BREAKING : रांची के दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने किया सुसाइड अटेम्प्ट
Read More : BREAKING : गुजरात के CM ने अचानक से दिया इस्तीफा












